एक्सप्लोरर

रामलला के मंदिर में वर्चुअल तरीके से माथा टेक सकेंगे श्रद्धालु, गर्भगृह में मौजूदगी का होगा एहसास

प्रयागराज में हुए संत सम्मेलन में बताया कि रामलला के मंदिर में गर्भगृह में एक बार में सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है. श्रद्धालुओं के लिए कैम्पस में कुछ खास जगहों पर वर्चुअल तरीके से माथा टेकने पर श्रद्धालुओं को सीधे गर्भगृह में मौजूद होने का एहसास होगा.

प्रयागराज: अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर में श्रद्धालु वर्चुअल तरीके से भी गर्भगृह में माथा टेक सकेंगे. राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने शनिवार को प्रयागराज में हुए संत सम्मेलन में बताया कि गर्भगृह में एक बार में सीमित संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जा सकता है. ऐसे में लोगों को गर्भगृह में कम समय ही मिलेगा. श्रद्धालुओं के लिए थ्री डी तकनीक से इस तरह की व्यवस्था की जाएगी कि कैम्पस में कुछ खास जगहों पर वर्चुअल तरीके से माथा टेकने पर श्रद्धालुओं को सीधे गर्भगृह में मौजूद होने का एहसास होगा. उनके मुताबिक मकर संक्रांति से शुरू हो रहे धन संग्रह अभियान की शुरुआत दिल्ली में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से संपर्क कर उनसे आर्थिक सहयोग लेने के साथ की जाएगी.

सामाजिक समरसता भी बढ़ाई जाएगी संतों के निर्देश के मुताबिक धन संग्रह अभियान के जरिए हिन्दुओं में सामाजिक समरसता भी बढ़ाई जाएगी. इसलिए संघ और वीएचपी के कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वो दलितों और वंचितों की बस्तियों और उनके घरों पर अधिक फोकस करें. चंपत राय ने इस सम्मेलन में संतों को बताया कि जो भी पैसे जमा होंगे, वो उसी दिन तीन बैंकों की 46 हजार ब्रांचों में जमा किए जा सकेंगे. जमा करते वक्त एकाउंट नंबर भरने में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पहले से ही प्रिंटेड पर्ची का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें एकाउंट नंबर की जगह किसी लोगो या प्रतीक चिन्ह को डाला जाएगा.

रामलला के मंदिर में वर्चुअल तरीके से माथा टेक सकेंगे श्रद्धालु, गर्भगृह में मौजूदगी का होगा एहसास

मकर संक्रांति से अभियान चलाया जाएगा संत सम्मेलन में ये तय किया गया कि सिर्फ धन संग्रह के लिए ही नहीं बल्कि मंदिर निर्माण में कम से कम आधी आबादी की सीधी भागीदारी के लिए भी मकर संक्रांति से अभियान चलाया जाएगा. अभियान के दौरान चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवार के 55 से 60 करोड़ लोगों से सहयोग लिया जाएगा, ताकि इन लोगों को ये लगे कि ये उनका अपना मंदिर है. उनके सपनों का मंदिर है. संत सम्मेलन में चंपत राय के साथ ही मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि और संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती समेत करीब 50 के करीब संत महात्मा मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:

बलिदान दिवस: फांसी के फंदे पर झूलने से पहले शहीद राम प्रसाद बिस्मिल ने कहे थे ये शब्द

UP: लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में सर्दी का सितम, रायबरेली में तामपान सबसे कम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget