एक्सप्लोरर

Prayagraj News: इंटरनेट पर बैंक का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, पूर्व IG डीके पांडा से 4.32 लाख रुपये की ठगी

UP News: प्रयागराज में पूर्व आईजी डीके पांडा से 4 लाख 32 हजार की ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने खुद को बैंक बताकर उनसे ठगी की है. ठग ने व्हाट्सएप लिंक भेज कर ठगी की.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से साइबर ठगी का हैरान करने वाला सामने आया है, दूसरी राधा के नाम से मशहूर पूर्व आईजी डी के पांडा से साइबर ठगी हुई है. साइबर ठगों ने पूर्व आईजी को 4 लाख 32 हजार रुपये का चूना लगाया है. शातिर ठगों ने व्हाट्सएप लिंक भेज कर चार बार में बैंक अकाउंट से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर लिये हैं. 

पूर्व आईजी डी के पांडा ने धूमनगंज थाने में अनजान मोबाइल नंबर के आधार पर 15 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने तहरीर पर अनजान नंबर के आधार पर धारा 381 (4) व 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज का जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

1971 बैच के आईपीएस रहे हैं डीके पांडा

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले पूर्व आईजी डीके पांडा 1971 बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं. वर्ष 2005 में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, वह दूसरी राधा का वेष धारण कर सुर्खियों में आए थे. पूर्व आईजी डीके पांडा दूसरी राधा का रूप त्याग कर वह कृष्णानंद बन गए थे.

इंटरनेट पर बैंक का नंबर कर रहे थे सर्च

आपको बता दें कि पूर्व आईजी डीके पांडा प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम नगर में एडीए कॉलोनी में रहते हैं. रिटायर्ड आईजी डीके पांडा इंटरनेट पर इंडियन बैंक शाखा मुंडेरा का टोल फ्री नंबर खोज रहे थे. इसके बाद शातिर ठग पूर्व आईजी को कॉल किया और खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए सारी जानकारी हासिल की.

अलग-अलग किश्तो में खाते से निकल गए रुपये

पूर्व आईजी डीके पांडा को अनजान व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम राहुल बताया. इसके बाद डीके पांडा के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज कर उसे खोलने के लिए कहा. इतना ही नहीं साइबर ठग ने कुछ घंटे तक लंबी बातचीत में उन्हें उलझाए रखा. इस दौरान डीके पांडा की जानकारी के बिना उनके यूको बैंक खाते से अलग-अलग किस्त में रुपये निकल गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी की पाती, जनता को समझाया पर्व का महत्व
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
मुजफ्फरनगर: पर्दे से ढकी गईं शराब दुकानें, कांवड़ यात्रा से पहले फैसला
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget