एक्सप्लोरर

यूपीः प्रयागराज में कोरोना के 356 नए मामले आए सामने, तीन और लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोरोना संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई. वहीं, जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 356 हो गई है.

प्रयागराज, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को 356 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके साथ ही जिले में इस महामारी के मामलों की संख्या अब 11,452 पहुंच गई है.

नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. ऋषि सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व सीएमओ की रिपोर्ट में 306 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी. बाद में मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में और 50 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इस तरह से जिले में शनिवार को इस महामारी से 356 व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन व्यक्तियों की कोरोना वायरस से मौत हुई. इस तरह महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 171 पहुंच गई है. डॉ.सहाय ने बताया कि शनिवार को स्वस्थ होने के बाद 66 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई. अभी तक इस महामारी से 3820 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 2844 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि शनिवार को 187 लोगों ने घर पर पृथक-वास में (होम आइसोलेशन) रहने की अवधि पूरा की. अभी तक कुल 4567 लोग होम आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर चुके हैं.

ऐसे करें कोरोना से बचाव गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लिए अब तक कोई दवाई या टीका उपलब्ध नहीं है. कोरोना से एकमात्र सावधानी ही बचाव का उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग निम्न सावधानियां बरतें- 1. नियमित तौर पर हाथ धोएं ताकि छूने से आया संक्रमण न लगे 2. सोशल डिस्टेंसिंग यानि सामाजिक दूरी का पालन करे 3. बाहर जाते समय या किसी से बात करते समय मुंह और नाक को ढक कर रखें. 4. जहां तक संभव हो घर पर ही रहने का नियम का पालन करें. 5. खानपान का विशेष ध्यान रखें. 6. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुओं का सेवन करें.

ये भी पढ़ेंः यूपीः सुसाइड हब बनता जा रहा नोएडा, कोरोना से ज्यादा बेरोजगारी ले रही जान !

यूपी में कोरोना से 71 और मरीजों की मौत, प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget