एक्सप्लोरर

प्रयागराज: एक ऐसा कम्युनिटी किचन जिसने प्रयागराज में पंद्रह लाख ज़रूरतमंदों का भरा पेट

लॉक डाउन ने सामान्य जीवन को पटरी से उतार दिया है। यही नहीं तमाम मजदूरों के लिये ये दौर बेहद कठिन होता जा रहा है। प्रवासी मजदूरों के लिये खाने की बड़ी दिक्कत आ रही है लेकिन इस बीच कम्युनिटी किचन ने इनके लिये वरदान बनकर सामने आया है

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। देश को कोरोना की महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए शुरू किये गए लॉक डाउन में गरीबों व ज़रूरतमंदों को दो वक्त का खाना मुहैया कराने के लिए तमाम संस्थाएं सामने आई थीं। लोगों ने ज़रूरतमंदों की भूख मिटाने में अपनी तरफ से कोई कोर -कसर भी नहीं छोड़ी, लेकिन लॉक डाउन के लम्बा खिंचने और तीसरा चरण शुरू होने पर तमाम लोगों की जेबें खाली हो गईं और उन्हें मजबूरी में अपने कदम पीछे खींचने पड़े। हालांकि तमाम संस्थाएं अब भी पूरे जोश व उत्साह के साथ लोगों को दो वक्त की रोटी मुहैया करा रही हैं। इन्हीं चुनिंदा संस्थाओं में प्रयागराज की ओम नमः शिवाय भी शामिल है, जिसके कम्युनिटी किचन से अब तक अकेले प्रयागराज में पंद्रह लाख से ज़्यादा लोगों का पेट भर चुका है। यह संस्था जिले में रोज़ाना तकरीबन पैंतीस हज़ार ज़रूरतमंदों तक खाना पहुंचाती है। संस्था द्वारा यूपी के तीन अन्य शहरों लखनऊ - कानपुर और अयोध्या में भी रोज़ाना इसी तरह लोगों को खाना दिया जा रहा है।

प्रयागराज: एक ऐसा कम्युनिटी किचन जिसने प्रयागराज में पंद्रह लाख ज़रूरतमंदों का भरा पेट

ओम नमः शिवाय संस्था प्रयागराज समेत चारों शहरों से रोज़ाना सवा लाख से ज़्यादा लोगों को दो वक्त का भोजन मुहैया कराती है। यह संस्था सीएम आफिस के हेल्पलाइन और चारों शहरों के सरकारी कंट्रोल रूम से भी जुडी हुई है। चारों शहरों में बाहर से आने वाले ज़्यादातर मजदूरों व छात्रों तक भी इसी संस्था का खाना दिया जाता है। प्रयागराज में इस संस्था का कम्युनिटी किचन शहर के गऊघाट इलाके में प्रशासन की निगरानी में चलता है। तकरीबन चौबीसों घंटे चलने वाली रसोई में तैयार भोजन को वाहनों से सीधे ज़रूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। पैक्ड खाना कम ही दिया जाता है। ज़्यादातर लोगों को उनके बर्तनों में उनकी ज़रूरत के मुताबिक़ भोजन दिया जाता है, ताकि लोग भरपेट खाना खा सकें और अन्न की बर्बादी भी न हो।

ओम नमः शिवाय संस्था को चलाने वाले गुरु जी के मुताबिक़ बड़ी संख्या में खाना परोसने के साथ ही उसकी क्वालिटी को लेकर भी ख़ास ध्यान दिया जाता है। अकेले प्रयागराज में रसोइयों व दूसरे स्टाफ के साथ ही संस्था के ढाई तीन सौ स्वयंसेवकों की टीम भी इस काम में लगी रहती है। किचन में साफ़ सफाई पर खूब फोकस किया जाता है। जो भी अधिकारी इस कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने के लिए आते हैं, उन्हें ज़रूरतमंदों में बांटे जाने वाला भोजन ही खाने को दिया जाता है, ताकि उन्हें क्वालिटी का अंदाजा हो सके।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget