एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: 'विपक्षी दल एकजुटता के नाम पर कर रहे ढोंग, बैठक के बाद छेड़ेंगे अलग सुर', बोले शाहनवाज हुसैन

Prayagraj News: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास में यकीन रखती है. पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ हर जाति धर्म और वर्ग को मिला है.

UP Politics: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने विपक्षी दलों की पटना में 23 जून को होने वाली बैठक पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अलग नेता, अलग नीति, अलग नेतृत्व और अलग विचारधारा के बावजूद एकजुट होने का ढोंग कर रहे हैं. राज्यों में एक दूसरे के प्रति गला काट प्रतिस्पर्धा विपक्ष करता है और एकता के नाम पर बैठक कर रहा है. जयंत चौधरी के विपक्षी दलों की बैठक में नहीं जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत है. कुछ लोग बैठक में नहीं जा रहे हैं और कुछ लोगों को बुलाया नहीं गया है. कुछ लोग बैठक के बाद अलग-अलग सुर ताल छेड़ते नजर आएंगे. उन्होंने दावा किया कि 2024 में एक बार फिर बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल को बेमिसाल बताया.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका में योग के माध्यम से दुनिया को जोड़ रहे हैं और राहुल गांधी अमेरिका घूम रहे हैं. देवबंद में मुस्लिम लाभार्थियों के लिए मोदी मित्र की जनसभा पर बीजेपी की कवायद का शाहनवाज हुसैन ने समर्थन किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास में यकीन रखती है. पीएम मोदी की सभी योजनाओं का लाभ हर जाति धर्म और वर्ग के लोगों को मिला है.

मणिपुर हिंसा पर क्या बोले क्या बोले बीजेपी नेता

विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब है कि मुस्लिमों को भी योजनाओं का लाभ मिला है. बीजेपी कई कार्यक्रमों के जरिए हर समाज के बीच में जाती है. बीजेपी की जनसभाओं में पीओके का मुद्दा उठाए जाने के सवाल पर कहा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है. पाकिस्तान ज्यादा दिन तक पीओके को कब्जे में नहीं रख पाएगा. मणिपुर हिंसा पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, केंद्र सरकार की हालात पर पैनी नजर है. केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर अमन-चैन पर काम कर रही है.

मणिपुर के हालात की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 17 जनवरी 2024 से राम मंदिर में पूजा अर्चना शुरू करने की आपत्ति पर पलटवार किया. उन्होंने पूछा कि कि क्या विपक्ष चाहता है कि 10 या 20 साल बाद अयोध्या में पूजा-अर्चना शुरू हो. उन्होंने कहा कि विपक्ष का ऐतराज समझ से परे है. आखिर विपक्ष को अब अयोध्या मंदिर में पूजा से एतराज हो रहा है. विपक्ष ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर भी ऐतराज जताया है.

यूपी-बिहार की 120 सीटें जीतेंगे-शाहनवाज हुसैन

कहा बीजेपी से बैर करते करते विपक्षी दलों ने भगवान श्रीराम से भी बैर कर लिया है. शाहनाज हुसैन ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव जीतकर मोदी फिर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. कहा कि एनडीए यूपी में 80 लोकसभा सीटें और बिहार की 40 लोकसभा सीटें जीतेगा. देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए केन्द्र में सरकार बनाएगी. 

Opposition Parties Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर बोलीं मायावती, 'मुंह में राम बगल में छूरी’ आखिर कब तक चलेगा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget