एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ हत्याकांड के शूटरों के खिलाफ कोर्ट में तय नहीं हुए आरोप, अब 8 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

Atiq-Ashraf Shootout Case: आज भी अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करनेवाले आरोपियों के खिलाफ आरोप तय नहीं हो सके. तीनों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में कराई गई.

Atiq Ahmed Murder Case: माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करनेवाले शूटरों पर आज भी आरोप तय नहीं हो सके. प्रयागराज की जिला कोर्ट में तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई गई. डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज संतोष राय की अदालत में मुकदमे की सुनवाई हुई. डीजीसी क्रिमिनल गुलाबचंद्र अग्रहरि ने बताया कि अभियुक्त सनी सिंह को वकील नहीं मिलने का मुद्दा उठा. अदालत ने सनी सिंह को एमिकस क्यूरी उपलब्ध कराने का आदेश दिया. एमिकस क्यूरी रत्नेश कुमार शुक्ला सनी सिंह की ओर से पैरवी करेंगे. वहीं, दोनों अभियुक्त लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य के अधिवक्ता गौरव सिंह होंगे.

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला 

अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख अब 08 जनवरी को तय की है. उन्होंने बताया कि तीनों शूटर्स के खिलाफ एसआईटी की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय होना है. शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य के खिलाफ 13 जुलाई को चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी. सीजेएम दिनेश गौतम ने चार्जशीट का संज्ञान लेकर मुकदमे को परीक्षण के लिए जिला अदालत रेफर कर दिया था. मामले की सुनवाई सेशन जज संतोष राय कर रहे हैं.

तीनों शूटरों के खिलाफ तय नहीं हो सके आरोप

आईपीसी की धारा 302, 307, 120बी, 419, 420, 467, 468 और आर्म्स एक्ट में चार्जशीट दाखिल है. सुरक्षा के मद्देनजर तीनों शूटर्स प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद थे. 18 नवंबर को प्रतापगढ़ से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया गया है. बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के बाद तीनों शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को पुलिस ने पकड़ लिया था. पुलिस हिरासत में दोनों भाइयों की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी. 

Nafees Biryani Death: अतीक के फाइनेंसर नफीस के पास थे कई राज, शाइस्ता को पहुंचाता था पैसे, इस वजह से बढ़ी करीबी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget