एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के दो बेटों पर मंडराया नया संकट, लखनऊ के बिल्डर ने दर्ज कराई FIR, जानें- मामला?

Atiq Ahmed Son: अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटों के खिलाफ एक और नई एफआईआर दर्ज कराई गई है. उन पर लखनऊ के बिल्डर ने अपहरण और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.

Atiq Ahmed Family: पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. प्रयागराज (Prayagraj) के खुल्दाबाद थाने में अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बड़े बेटों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है. ये एफआईआर (FIR) लखनऊ (Lucknow) के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम (Mohammad Muslim) ने दोनों भाईयों के खिलाफ दर्ज कराई है, जिसमें उन पर अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है. 

अतीक अहमद का एक बेटा मोहम्मद उमर इन दिनों लखनऊ जेल में बंद है जबकि दूसरा बेटा अली अहमद प्रयागराज की जेल में बंद है. बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम इन दोनों भाईयों के खिलाफ अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया है. अतीक के बेटों के साथ ही उसके करीबी आसाद कालिया, गनर एहतेशाम करीम, मोहम्मद नुसरत और अजय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

अतीक के दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज

मोहम्मद मुस्लिम ने इस एफआईआर में इन सभी पर 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी नहीं देने पर अपहरण कराने, जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है. हालांकि शिकायतकर्ता बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम भी अतीक गैंग का मेंबर है और उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं.  पिछले दिनों मोहम्मद मुस्लिम और अतीक के बेटे असद की बातचीत का ऑडियो सामने आया था, जिसमें वो अतीक के नाम पर उसे धमकी देते हुए सुनाई देता है. 

वहीं दूसरी तरफ तीन दिन पहले अतीक अहमद के दफ्तर में मिले खून मामले की प्राथमिक जांच भी पूरी हो गई है. एफएसएल रिपोर्ट में ये साफ हुआ है कि वो इंसानी खून था. पुलिस के मुताबिक यहां पर चोरी करने और नशा करने के इरादे अतीक के दफ्तर में घुसे थे. इस दौरान उनके बीच मारपीट हुई थी और इनमें से किसी ने किचन में रखे चाकू से हमला किया था, जिससे किसी एक को चोट आई थी और खून के निशान उसी के थे. पुलिस अब उन नशेड़ियों की तलाश कर रही है जो अतीक के दफ्तर में घुसे थे. इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी की जांच भी की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Bypolls 2023: सपा प्रत्याशी ने सीएम योगी बताया भाई, कहा- 'उपचुनाव में जरूर मिलेगा मेरे भाई का आशीर्वाद'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget