एक्सप्लोरर

यूपी के इन 37 रेलवे स्टेशनों पर आई नौकरियों की बहार, रिटायर्ड कर्मचारी भी कर सकते हैं आवेदन

Uttar Pradesh News: प्रयागराज समेत 38 स्टेशनों पर फैसिलिटेटर की नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए आम नागरिकों के साथ साथ रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है.

UP News: स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए कई बार यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती है. जिस कारण लोगों का समय तो अधिक लगता ही है, साथ ही ट्रेन छूटने का डर भी बना रहता है. ऐसे में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल ने नैनी, प्रयागराज जंक्शन समेत 37 रेलवे स्टेशनों पर फैसिलिटेटर के लिए आवेदन मांगे हैं. अच्छी बात ये है कि इस बार रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के साथ ही आम लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 

उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन, नैनी समेत 37 रेलवे स्टेशनों पर फैसिलिटेटर के लिए आवेदन मांगे हैं. आम लोगों के साथ-साथ सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. फैसिलिटेटर के द्वारा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से अनारक्षित टिकट की बिक्री की जाएगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जून है. 

37 रेलवे स्टेशनों पर 345 फैसिलिटेटर की नियुक्ति
दरअसल कई रेलवे स्टेशनों पर जनरल की टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ती है. इसी कारण कई बार ट्रेन तक छूट जाती है. इसी समस्या को खत्म करने के लिए लगातार रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम को बढ़ावा दिया जा रहा है. ताकि यात्रियों को लंबी लंबी लाइनें लगाने से छुटकारा मिल सके. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के 37 रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट की बिक्री के लिए एटीवीएम के माध्यम से 345 फैसिलिटेटर की नियुक्ति होंगी. 

फैसिलिटेटर स्टेशनों पर 8-8 घंटे की पालियों में काम करेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है. आवेदन पत्र प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ स्टेशन के बुकिंग कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. 

प्रयागराज मंडल के पीआरओ ने क्या बोला? 
प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने कहा, कि फार्म मध्य रेलवे की वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in से भी प्राप्त किए जा सकते हैं. ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त करने के साथ ही आवेदक को 100 रुपये का  बैंक ड्राफ्ट उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के पक्ष में जमा करना होगा. उन्होंने कहा टिकट की बिक्री पर फैसिलिटेटर को कमीशन दिया जाएगा.

रेलवे जनरल की टिकट बिक्री के लिए प्रयागराज जंक्शन पर 42 फैसिलिटेटर, कानपुर सेंट्रल पर 39, प्रयागराज छिवकी पर 24, अलीगढ़ स्टेशन पर 21, इटावा में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 12, गोविंदपुरी में 12, फफूंद में 12, कानपुर अनवरगंज में 12, नैनी जंक्शन में 9, टूंडला में 9, हाथरस में 9, खुर्जा में 9, मानिकपुर में 9, चुनार में 6, विंध्याचल में 6, भरथना में 6, शिकोहाबाद में 6, फिरोजाबाद में 6, सोमना 6, दादरी 6, झींझक 6, सूबेदारगंज में 6, मांडा में 3, भरवारी में 3, सिराथू 3, जलेसर 3, दनकौर 3, डभौरा में 03, शंकरगढ़ में 3, पनकी धाम में 3, सोनभद्र में 3, रूरा 3, खागा में 3, बिंदकी रोड 3, अछल्दा में 3 फैसिलिटेटर की नियुक्ति की जाएगी.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता इमरान मसूद भड़के, पूछा- अमेरिका बाप है! सीजफायर सम्मान है या अपमान?

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
10वीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मिलेगी फ्री कोचिंग
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget