एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: नाबालिग छात्रा के साथ गांव के दबंगों ने किया गैंगरेप, घर से घसीटकर युवती को ले गए आरोपी

Pratapgarh Police: लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि 3 फरवरी को लीलापुर थाना प्रभारी को इस सम्बंध में सूचना मिली, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने महिला आरक्षी के साथ मौके पर जाकर घटना की जांच की.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ गांव के दबंगों ने घर से घसीटकर पास के खंडहर में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय पीड़ित की मां बकरी चराने बाग में गई थी. पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने में पुलिस आनाकानी करती रही, जिसके चलते दबंग पीड़ित को धमकाते रहे. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

दरअसल, यह मामला लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां गांव की ही एक मासूम छात्रा ने पड़ोस के युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गई लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता और उसके परिवार के लोग पुलिस कप्तान के पास पहुंचे. पीड़िता की मां के अनुसार 30 जनवरी की शाम वह बकरी चराने गई थी. उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी. इसी दौरान उसे घर मे अकेला पाकर उससे रंजिश रखने वाले गांव के दो युवक घर में घुस गये और लड़की को जबरन गांव के खंडहर मे ले गये.

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ आरोपियों ने जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया. इधर बकरी चराकर घर पहुंचने पर पीड़िता बेटी की खोजबीन करते हुए शोर सुनकर खंडहर के पास पहुंची, तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले. पीड़िता की बेटी ने रो रोकर सारी बात बतायी. इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर लीलापुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी. 

आरोप है कि पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का न तो मेडिकल कराया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की. वहीं आरोपी कहीं शिकायत करने पर पीडिता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं. मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लीलापुर थाने में शनिवार को दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

'आरोपियों की जल्द किया जाएगा गिरफ्तार'
लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि 3 फरवरी को लीलापुर थाना प्रभारी को इस सम्बंध में सूचना मिली, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने महिला आरक्षी के साथ मौके पर जाकर घटना की जांच की जिसमे घटना सत्य पाई गई. इसके बाद 4 फरवरी को इस संबंध में पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Watch: माफिया हाजी इकबाल की यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget