एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में बवंडर ने जमकर मचाई तबाही, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

यूपी के प्रतापगढ़ में तूफान ने भयानक तबाही मचाई है. इस तबाही में दर्जनों गांवों में बिजली के पोल, पेड़ उखड़ गए हैं और कई मकान ध्वस्त हो गए हैं. इस तबाही में एक शख्स की मौत हो गई है.

UP News: यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) के रानीगंज इलाके के कई गांवों में बवंडर ने जमकर तबाही मचाई है. इस बवंडर के चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई हैं. इन मरीजों को प्रयागराज रेफर किया गया है. दरअसल, शनिवार को प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके में बवंडर ने भारी तबाही मचाई है जिसमें राम बहादुर की मौत हो गई, जबकि महिला ग्राम प्रधान मलबे में दब गईं जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. इनके अलावा दो अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं उनका इलाज जारी है.  

लोगों में है दहशत का माहौल
दरअसल, बवंडर के रौद्र रूप को देखकर लोगों के दिमाग में दहशत का माहौल है. बवंडर के चपेट में टीन टप्पर और छोटे छोटे पेड़ उखड़ कर हवा में घुमने लगे. इस बवंडर के बाद इलाके में सैकड़ो पेड़ जड़ से उखड़ कर धरासाई हो गए, तो तमाम पेड़ो की डालें टूटकर गिर गई. जिसके चलते यातायात के साथ ही इस बवंडर ने विद्युत विभाग को भी भारी नुकसान हुआ है. दर्जनों विद्युत पोल टूट कर गिर गए हैं. वहीं ट्रांसफार्मर भी उड़ कर दूर जा गिरा है. जिसके बाद से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बन्द हो गई है.

UP School Dropout Students: यूपी के स्कूल छोड़ चुके छात्रों को वापस लाने के लिए प्रशासन ने कमर कसी, ऐसे होगी ड्रॉप आउट स्टूडेंट्स की वापसी

इसके साथ ही दुकानों के अलावा कई घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. जिसके चलते घर में रखे सामानों को भी भारी नुकसान हुआ है. बवंडर के चलते दुर्गागंज बाजार में एक टीयूवी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. बवंडर के बाद घंटे भर की बारिश के चलते बचाव कार्य भी नहीं हो सका. बारिश बंद होने के बाद एसडीएम और सीओ सक्रिय हुए और मौके पर जाकर क्षति का आकलन करने के साथ ही राहत कार्य शुरू कराया.

क्या कहा एसडीएम ने?
एसडीएम रानीगंज संगमलाल ने बताया कि इस बवंडर में कसेरूआ गांव के पचास वर्षीय राम बहादुर यादव के ऊपर पेड़ गिरने मौत हो गई. वहीं तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है. सबसे ज्यादा हानि पेड़ों की हुई है. विद्युत विभाग को भी भारी छति हुई है. वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि जल्द जल्द पेड़ों को हटाया जाए और यातायात व्यवस्था को बहाल किया जाए. वहीं विद्युत विभाग को भी तत्काल विद्युत पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने का आदेश दिया गया है.

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में सूदखोरी के विवाद में कार सवार बदमाशों ने दंपति को मारी गोली, दो फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget