एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: तेज रफ्तार हाइवा गेट से टकराया, चालक समेत दो की मौत, जेसीबी की मदद से निकाले गए शव

Road Accident: अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र ने बताया कि हाइवा का हाइड्रोलिक फेल हो गया और गेट से डाला टकरा गया, जिसके चलते गेट का ऊपरी हिस्सा केबिन पर गिर गया और यह हादसा हो गया.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे की खबर सामने आई है जहां मिट्टी की ढुलाई कर रहा तेज रफ्तार हाइवा सड़क पर बने गेट से टकरा गया और गेट की छत केबिन पर गिरने से चालक और खलासी की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

दरअसल, यह घटना संग्रामगढ़ थाना इलाके के बाभन बखरी के पास की है. प्रतापगढ़ से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. अभी मिट्टी की भराई का काम चल रहा है जो रात दिन जारी है. इस काम में तमाम हाइवा लगे हुए हैं, इसमें काम कर रहा एक हाइवा बीती रात तेज रफ्तार में जा रहा था कि स्वागत गेट के नीचे हाइड्रोलिक फेल हो गई और डाला खुलकर ऊपर उठ गया जो गेट की छत से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट की सड़क को क्रॉस करती हुई छत डंपर की केबिन पर जा गिरी, जिसके चलते चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई. 

चालक और खलासी की हुई मौत
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची लेकिन कोई मदद नहीं कर सका. लिहाजा फौरन पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई. साथ ही जेसीबी को बुलाकर हाइवा की केबिन को तोड़कर दोनों शवों को निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि डंपर का हाइड्रोलिक फेल हो गया और गेट से डाला टकरा गया, जिसके चलते गेट का ऊपरी हिस्सा केबिन पर गिर गया और चालक और खलासी की मौत हो गई. दोनों की शिनाख्त हो जाने के बाद घर वालों को सूचना दी गई और परिजन प्रतापगढ़ आ चुके है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:-

UP Budget 2023: बजट के बाद सीएम योगी ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा, अब पूरा किया ये चुनावी वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget