एक्सप्लोरर

हरियाणा से गिरफ्तार हुआ 50 हजार का इनामी अभियुक्त कुलदीप, रेप और पॉक्सो एक्ट में था वांछित

UP News: यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने प्रतापगढ़ के वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है. बीते चार सालों पुलिस को आरोपी चकमा दे रहा था.

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाना क्षेत्र से जुड़े रेप और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त कुलदीप को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है. कुलदीप पिछले करीब चार सालों से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था.

एसटीएफ ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ में वर्ष 2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 504 (गाली-गलौज), 506 (धमकी) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. पीड़िता भारती शर्मा ने आरोप लगाया था कि कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया भी था.

गुरुग्राम की एक कैंटीन में था मैनेजर
कुलदीप मूल रूप से ग्राम कलानी थाना मान्धाता का निवासी है लेकिन फरारी के दौरान वह गुरुग्राम में एक बेकरी की कैंटीन में मैनेजर की नौकरी कर रहा था. एसटीएफ प्रयागराज की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुलदीप हरियाणा के सेक्टर-34 गुरुग्राम में छिपा है. इस पर पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने 28 जून को सुबह 11 बजे उसे इन्फोसिटी बी-19 के सामने से धर दबोचा गया.

पुलिस से बचने के लिए कभी-कभी आता था गांव
पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा. वह अपने गांव कभी-कभार ही आता था ताकि पुलिस की पकड़ में न आए. अंततः वह गुरुग्राम शिफ्ट हो गया और वहां साधारण जिंदगी जीने का दिखावा करता रहा.  गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय थाना सदर सेक्टर-38 गुरुग्राम में दाखिल किया गया और फिर कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है. अब कुलदीप को प्रतापगढ़ लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान
आपको बता दें कि पॉक्सो (POCSO) एक्ट यानी बाल यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम 2012 में बना था. इसके तहत नाबालिग बच्चों के साथ यौन अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाती है. यदि मामला प्रमाणित होता है तो दोषी को लंबे समय की सजा के साथ-साथ जुर्माने का भी प्रावधान है.

एसटीएफ की यह कार्रवाई न केवल फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये को दर्शाती है बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक जरूरी कदम भी है.  यूपी पुलिस की ओर से बार-बार कहा गया है कि कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से नहीं बच सकता. यह गिरफ्तारी एक बार फिर साबित करती है कि एसटीएफ की निगाहें हर वांछित अपराधी पर हैं चाहे वह देश के किसी भी कोने में क्यों न छिपा हो.

ये भी पढ़ें: 'CM योगी बीजेपी के सदस्य नहीं' अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- केवल चुनाव के लिए...

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget