एक्सप्लोरर

प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ऐनुल हसन गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

UP News: यूपी एसटीएफ 50 हजार के इनामी अपराधी ऐलुन हसन उर्फ एनुल आब्दीन को गिरफ्तार किया है. अपराधी पर कई गंभीर धाराओं में मुकदम दर्ज है और उसकी लंबे समय से तलाश थी.

Pratapgarh News: यूपी एसटीएफ ने प्रतापगढ़ के रहने वाले 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी ऐनुल हसन उर्फ एनुल आब्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी शुक्रवार को सुल्तानपुर जिले के पयागीपुर चौराहे से की गई. आरोपी पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

दरअसल एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि ऐनुल हसन सुल्तानपुर के पयागीपुर चौराहे पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसके बाद एसटीएफ के उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा. पकड़े गए आरोपी का नाम ऐनुल हसन उर्फ एनुल आब्दीन है, जो प्रतापगढ़ के थाना मान्धाता क्षेत्र के हँसी गांव का रहने वाला है.

वांटेड अपराधी था ऐनुल हसन
एसटीएफ के मुताबिक, ऐनुल हसन रानीगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 43/2025 के तहत वांछित था. इस मुकदमे में उसके ऊपर धारा 191(2), 191(3), 190, 352, 351(3), 109, 110 बीएनएस के तहत गंभीर आरोप हैं. इस मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह फरवरी महीने में अपने मामा के घर कलीपुर मैनहा, थाना रानीगंज गया था. वहां विवाद में गोली चलने से कई लोग घायल हो गए थे. इस घटना के बाद से ही ऐनुल फरार चल रहा था.

पुलिस ने बताया कि ऐनुल हसन का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है. उस पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं. जैसे थाना मान्धाता में दर्ज मुकदमा संख्या 341/2021 जिसमें 386, 323, 342, 504, 506 जैसी गंभीर धाराएं हैं. इसके अलावा 2023 में दर्ज मुकदमा संख्या 167/2023 और 2024 में देल्हूपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 81/2024 और 69/2024 में भी उसका नाम शामिल है. इन मामलों में भी वह पहले से वांछित था.

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ऐनुल हसन के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उसे रानीगंज थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है. आगे की कानूनी कार्यवाही स्थानीय पुलिस करेगी. बता दें कि यूपी एसटीएफ ने हाल ही में प्रदेश में सक्रिय इनामी और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है. इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता मिली है.

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं. इस कामयाबी से आम लोगों में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है.

ये भी पढ़ें: Watch: बेशर्मों की तरह हंसता दिखा अंकिता भंडारी मर्डर केस का दोषी सौरभ भास्कर, कैमरे में दे रहा था पोज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget