एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई लट्ठबाजी, 1 बुजुर्ग की मौत 4 गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: झगड़ा थमने के बाद बुजुर्ग नहीं उठा तो उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल भी हुए.

UP Crime News: यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों लड़ाई हुई. इस दौरान वहां लट्ठबाजी हुई जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई. इस लट्ठबाजी में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए. लट्ठबाजी की पूरी घटना किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो गया. इस दौरान बुजुर्ग को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

चार लोगों को गिरफ्तार किया गया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया. प्रतापगढ के हथिगवां थाने के जहानाबाद लंगडी के पुरवा में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में अचानक झगड़ा शुरू हो गया.

दोनों पक्ष के दर्जनों लोग लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे थे. इस भीड़ में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने जमकर लाठियां भांजी. लट्ठबाजी की इस घटना में जमकर मारपीट हुई जिसमें राम सुमेर यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल भी हुए. 

दोनों पक्षों के बाच पुराना विवाद

लट्ठबाजी थमने का बाद भी मृतक नहीं उठा तो उसे उठाने का प्रयास किया गया. बुजुर्ग फिर भी नहीं उठ सका तो उसे किसी तरह से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. रामकरन यादव और मृतक राम सुमेर यादव पक्ष के बीच जमीन का विवाद अरसे से चला आ रहा है.

इस मामले में पहले से मुकदमा भी दर्ज हैं लेकिन मामले का निस्तारण राजस्व विभाग द्वारा नहीं किये जाने के चलते दोनों पक्षों ने हांथों में लाठियां उठा ली और खुद ही ऑन द स्पॉट फैसला करने में जुट गए. इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में लट्ठबाजी हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई. इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज हैं हत्या से सम्बंधित धाराएं भी बढ़ा दी गई है. साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Hate Speech Case: आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'उपचुनाव में कमल खिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget