एक्सप्लोरर

UP: सपा विधायक आरके वर्मा को PDA पाठशाला चलाना पड़ा भारी, केस दर्ज, स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड

UP News: यूपी के प्रतापगढ़ में बंद पड़े सरकारी स्कूल में ताला तोड़ पीडीए पाठशाला चलाने के आरोप में सपा विधायक आरके वर्मा पर केस दर्ज कर लिया गया है. ये स्कूल मर्जर के तहत बंद हो गया है.

यूपी के प्रतापगढ़ में बंद स्कूल में पीडीए पाठशाला चलाना सपा विधायक डॉ आरके वर्मा को भारी पड़ गया. इस मामले में आरके वर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ फतनपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. जबकि स्कूल के हेडमास्टर बृजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है. 

पुलिस ने BNS की धारा 329(4), 189(2), 127(2), की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. सपा विधायक पर इससे पहले भी निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक भवन के घटिया निर्माण की पोल खोलने पर मुकदमा दर्ज हो चुका है. 

बंद स्कूल में पीडीए पाठशाला चलाने का आरोप

मामला रानीगंज विधानसभा के गौरा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर कला का है. ये स्कूल मर्जर के तहत बंद हो गया है. आरोप है कि बुधवार को सपा विधायक यहां पहुंचे और स्कूल के गेट पर लगे ताले को तोड़कर अपने समर्थकों और बच्चों के साथ स्कूल में घुस गए और वहां पीडीए पाठशाला चलाई. 

सपा विधायक ने अपनी पार्टी और PDA का पोस्टर लगाकर PDA की पाठशाला का आयोजन किया और सरकारी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने का वीडियो भी बना कर वायरल करा दिया. वीडियो वायरल होते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आया. 

सपा विधायक समेत तीन पर FIR

मामले की जांच में स्कूल के हेडमास्टर बृजेश सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय जांच बिठा दी गई है. जबकि, दो शिक्षा मित्रों से PDA की पाठशाला आयोजन होने पर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है. इसके अलावा सपा विधायक आरके सिंह, शेर बहादुर यादव, अमरपाल यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल का कहना है खंड शिक्षा अधिकारी गौरा की शिकायत पर तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इनके ऊपर जबरन विद्यालय में घुसकर बच्चों को इक्कठा करके कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप है, मामले में विधिक कार्रवाई जारी है.

सपा विधायक ने सरकार पर लगाया डराने का आरोप

केस दर्ज होने के बाद आरके वर्मा की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि जिस स्कूल में बाउंड्री वॉल ही नहीं है उसके गेट का ताला तोड़ने का बीएसए ने फतनपुर थाने मुकदमा दर्ज कराया है, यह सरकार डराने का काम कर रही है. संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत देश के बेटे बेटियों का शिक्षा मौलिक अधिकार है. 

भारत सरकार 2009 का बाल शिक्षा अधिकार कानून है जो 6 साल से 14 साल बेटे और बेटियों को अनिवार्य रूप से निःशुल्क शिक्षा का अधिकार है जिसके लिए हम लड़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 27 हजार विद्यालयों को बंद करने के चलते समाजवादी पार्टी पीडीए पाठशाला अभियान चलाया जा रहा है. 

आरके वर्मा ने कहा कि वो विधानसभा भ्रमण पर थे, तभी उन्होंने स्कूल के सामने छात्र-छात्राओं को इकट्ठा देखा, पूछने पर पता चला की वहां शिक्षक नहीं आए हैं. जिसके हम वहां रुके और छात्रों को प्रार्थना कराई. साथ किताब, कॉपी व पेंसिल आदि वितरित किया और बच्चों को फल खिलाया और वहां से चले गए रात में पता चला कि हम पर बीएसए द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है हम इससे डरने वाले नहीं है और इसके लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे.

इनपुट- मनोज त्रिपाठी 

Umar Ansari: मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, किस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget