एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: जुआ खेलने में हुई लड़ाई तो बरसा दी गोलियां, 3 युवक गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

pratapgarh Firing News: प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि घायल लोगों के अलावा स्थानीय लोगों से भी बात की गई है. उनके मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स पीड़ितों से परिचित था.

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में जुए (Gambling) की फड़ में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) में तीन लोगों को गोली लग गई. इन तीनों को मेडिकल कॉलेज (Medical College) में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्रयागराज (Prayagraj) रेफर कर दिया. गोलीबारी की सूचना पर एसपी, एएसपी और डीएसपी समेत भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज पहुंचा. फॉरेंसिंक टीम और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया.

य़ह प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के रूपापुर गांव की घटना है जहां जुए की फड़ में फायरिंग से लोग दहशत में हैं. इस गोलीबारी में तीन युवकों सत्यदेव मौर्य, शेखर सिंह औक सनी सिंह को गोलियां लगीं हैं. तीनों घायलों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सत्यदेव मौर्य के सीने पर बाई तरफ गोली मारी गई है, वहीं सनी के पेट और शेखर के कंधे में गोलियां धंसी हैं. ये इस तरह की पहली वारदात नहीं है. इसके पहले भी नगर के सगरा में भी जुए के फड़ पर हत्या हो चुकी है.

जुए के फड़ पर लगते हैं करोड़ों के दांव
नगर कोतवाली क्षेत्र के शहरी से ग्रामीण इलाकों में बड़े जुए की फड़ सजती है जहां प्रयागराज, कौशाम्बी और फतेहपुर तक के जुआरी और बुकी आते हैं.  करोड़ों रुपए दांव पर लगते हैं लेकिन कोतवाली पुलिस आंखें मूंदी नजर आती है. गोलीबारी की घटना के बाद एएपी, एएसपी और डीएसपी समेत भारी पुलिस बल मेडिकल कॉलेज से जानकारी जुटाने के बाद मौके पर पहुंच गया. इस संबंध में एसपी प्रतापगढ़ ने बताया कि हमने और एडिशनल एसपी ने पुलिस बल के साथ अस्पताल में भी कोऑर्डिनेट किया है. फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर जांच की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में पीड़ितों और अन्य लोगों ने बताया कि मौके पर कुल सात लोग थे, सभी एक-दूसरे को जानते थे. उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़े के दौरान फायरिंग कर दी गई जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें -

Nikhat Ansari: कभी रो-रोकर बेहाल तो कभी आधी रात बीमार होने की शिकायत, निकहत अंसारी ने जेल को सिर पर उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget