एक्सप्लोरर

Nikhat Ansari: कभी रो-रोकर बेहाल तो कभी आधी रात बीमार होने की शिकायत, निकहत अंसारी ने जेल को सिर पर उठाया

Chitrakoot News: अब्बास अंसारी और निकहत अंसारी की मुलाकात मामले में जेलर और जेल अधीक्षक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है और अब उनसे बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है.

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और बहू निकहत अंसारी (Nikhat Ansari) की बीती 10 फरवरी को जेल के अंदर असंवैधानिक रूप से मुलाकात की जानकारी सामने आने के बाद 8 अधिकारियों और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है और इस मामले में जेलर और जेल अधीक्षक गिरफ्तार किए जा चुके हैं. वहीं, सूत्र बताते हैं कि निकहत ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए पूरे जेल को सिर पर उठा रखा है.

सूत्र बताते हैं कि निकहत आए दिन देर रात खुद के बीमार होने की बात कहती हैं जिसके कारण जिला अस्पताल से आपात स्थिति में डॉक्टर को बुलाना पड़ता है. वह जेल के खाने को लेकर भी असंतुष्ट नजर आ रही हैं. बता दें कि निकहत की जमानत याचिका खारिज हो गई है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं. जमानत याचिका खारिज होने पर निकहत जेल में खूब रोईं. चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और एसपी वृंदा शुक्ला ने गुप्त सूचना के आधार पर जेल पर छापा मारा था और उन्होंने अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत को गैर-कानूनी तरीके से मिलते हुए पकड़ा था. 

सीएम योगी ने एसपी-डीएम संग की है बैठक
इस मामले में डिप्टी जेलर चंद्रकला को गिरफ्तार कर लखनऊ भेज दिया गया, जबकि जेलर संतोष कुमार और जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. माना जा रहा है कि उनसे कई अहम खुलासे हो सकते हैं. सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी से पहले जब दोनों अधिकारियों को तलब किया गया था तो वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे. उनसे चित्रकूट पुलिस ने कई सवाल किए थे जैसे कि कैसे दोनों को मिलवाने की तरकीब निकाली ? किस तरह से आपके द्वारा जेल में बंद अब्बास से गिफ्ट, मोटी रकम और कार ली गई? कौन-कौन है जिसने आपके साथ इस डील को सेट किया? बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारी अभिषेक आनंद और एसपी वृंदा शुक्ला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की है. उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग के बाद जिला प्रशासन मुख्तार और अब्बास से जुड़े दूसरे मामले में सख्ती बरत सकता है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: हारी सीटें वापस जीतने के लिए BJP ने बनाया प्लान, पार्टी की बैठक में हुआ ये अहम फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget