एक्सप्लोरर

'अगर ये गुनाह है तो मैं इसकी सजा...' पीएम नरेंद्र मोदी मोदी से मुलाकात के बाद पहली बार बोले प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के भाग नहीं लेने के फैसले की भी आलोचना की है.

Acharya Pramod Krishnam News: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उनके इस मुलाकात के कई कयास लगाए जा रहे हैं. इन सबके बीच पीएम से मुलाकात के बाद प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी.  कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मेरी पहचान सनातन के सेवक के रूप में है. मैं भारत के साथ हूं,  सनातन के साथ हूं. सनातन वह धर्म है जो सत्य है और शाश्वत है."

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर कहा, "भारत के प्रधानमंत्री से मिलना कोई गुनाह नहीं है, उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित करना भी कोई गुनाह नहीं है और अगर यह गुनाह है तो मैं इसकी सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं."

Lok Sabha Election 2024: यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर हुआ फाइनल डिसीजन! रामगोपाल यादव ने किया बड़ा एलान

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी को  आमंत्रित किया 
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें उत्तर प्रदेश के सम्भल में 19 फरवरी को आयोजित होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया.

मोदी से मुलाकात करने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 'एक्स' पर कहा, ‘मुझे 19 फरवरी को होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसे स्वीकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद.’

कांग्रेस नेता के इस पोस्ट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आस्था और भक्ति से जुड़े इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. आमंत्रण देने के लिए आपका हृदय से आभार आचार्य प्रमोद जी.’’

कृष्णम ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे. पिछले कुछ समय से वह कांग्रेस नेतृत्व के कुछ फैसलों की आलोचना कर रहे हैं. कृष्णम ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के भाग नहीं लेने के फैसले की भी आलोचना की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget