एक्सप्लोरर

Electricity Crisis: मुजफ्फरनगर के 100 गांवों में अंधेरा छाया, दफ्तरों में ताला लगाकर धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के लगभग 100 गांवों में अंधेरा छाया रहा, वहीं देर रात से हो रही जबरदस्त बारिश के कारण भी स्थिति और बिगड़ गई. बिजली विभाग के अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं.

UP Electricity Workers Strike: यूपी सरकार की एस्मा और एनएसए की चेतावनी के बावजूद भी यूपी में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल जारी है. हड़ताल की वजह से मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में शहरी और ग्रामीण अंचल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. जिले में बिजली न आने के कारण सारी औद्योगिक इकाई दो दिन से बंद पड़ी हैं, जबकि देहात इलाकों में बत्ती गुल है. वहीं बिजली कर्मचारी दफ्तरों में ताला लगाकर जिला मुख्यालय पर चल रहे धरने पर बैठे हुए हैं.

मुजफ्फरनगर के  विद्युतकर्मी  दो दिनों से जिले भर में हड़ताल पर बैठे हुए हैं. विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारी 'विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति' के बैनर तले 72 घंटों की हड़ताल पर हैं, जिनकी वजह से प्रदेश भर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. गुरुवार की रात शहरी इलाकों में तो राहत रही, वहीं शुक्रवार के दिन से रात होते होते शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों में बीती रात से बिजली गुल है. पूरे जनपद की अगर बात करें तो  लगभग 100 गांवों में अंधेरा छाया रहा, वहीं देर रात से हो रही जबरदस्त बारिश के कारण भी स्थिति और बिगड़ गई.

शहरी क्षेत्र के आसपास पड़ने वाले गांव के किसानों ने रुड़की रोड स्थित बिजली घर पर आकर भारी हंगामा किया. हंगामे को देखते हुए मुजफ्फरनगर सदर एसडीएम परमानंद झा व सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसानों को समझाया बुझाया. वहीं विद्युत विभाग की हड़ताल से पूरे जनपद की औद्योगिक इकाइयां भी प्रभावित हुई हैं भोपा रोड 32केवी बिजलीघर से निकलने वाली पॉवर सप्लाई दो दिन से खराब पड़ी है. हड़ताल की वजह से कोई भी कर्मचारी फाल्ट ठीक करने में रूचि नहीं दिखा रहा है, जिस कारण भोपा रोड की अधिकतर औद्योगिक इकाई बंद पड़ी हैं. ऐसा ही हाल मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर का है जहां पर 40 से ज्यादा औद्योगिक इकाईयां विद्युत सप्लाई बाधित होने के कारण बंद पड़ी हैं. सिर्फ छोटी औद्योगिक इकाइयां चल पा रही हैं.

बिजली विभाग के अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे
वहीं इस पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरनगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल भटनागर ने बताया कि फाल्ट ठीक नहीं होने की वजह से फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं. बिजली विभाग के अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं. जिस कारण बहुत दिक्कत हो रही है.

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, औरैया में इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

आपको बता दें कि ओबरा और अनपरा की नई इकाइयों को एनटीपीसी को देने और पारेषण के निजीकरण को लेकर विद्युत कर्मचारियों में भारी विरोध है. जिस पर गत दिनों हुए समझौते को लागू नहीं करने की वजह से विद्युतकर्मी 72 घंटे की हड़ताल हैं. चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौटने की अपील की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं झुके. जिसके बाद राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों को एस्मा और एनएसए की कार्रवाई करने की भी चेतावनी जारी की है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget