एक्सप्लोरर

यूपी के इस गांव में लगे पोस्टर में लिखा- 'यह चौकीदारों का गांव है, चोरों का आना वर्जित है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव ककरहिया में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह 'यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित' लिखा पोस्टर चस्पा किया है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में 'चायवाला' और 2019 में 'चौकीदार'। ये वो दो शब्द हैं जिन्होंने चुनाव कि दिशा बदल दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 'चौकीदार' शब्द अपने आप में चुनावी नारा बन चुका है। चुनावी समर में बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने 'चौकादार चोर है' का नारा दिया तो बीजेपी ने कांग्रेस के इसी नारे को लपक लिया और अपना सबसे धारदार हथियार बना लिया है। बीजेपी के सभी नेता खुद को चौकीदार के रूप में संबोधित कर रहे हैं तो वहीं अब जनता में भी इसका असर नजर आ रहा है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का गांव ककरहिया इन दिनों चर्चा के केंद्र में आ गया है।

यह चौकीदारों का गांव है

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गांव ककरहिया में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह 'यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित' लिखा पोस्टर चस्पा किया है। गांव में रहने वाले बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अक्टूबर 2017 को ककहरिया गांव को गोद लिया था। उनकी वजह से आज इस गांव की तस्वीर बदल गई है। गांव में विकास के कई कार्य हुए हैं और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों का यहां आना-जाना लगा रहा।

विकास पर दिया गया ध्यान

ग्रामीणों का कहना है कि पहले जो भी सांसद व विधायक जीत कर आता था वह गांव के विकास पर ध्यान नहीं देता था। लेकिन, मोदी ने गांव का कायाकल्प कर दिया। गांव में बिजली व पानी की व्यवस्था ठीक हुई है। लोगों को भरपूर बिजली व पानी मिलने लगा। प्रधानमंत्री को चोर कहकर संबोधित करने वालों ने पूरे देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। ऐसे लोगों का हमारे गांव में कदम नहीं पड़े इसलिए ऐसे पोस्टर लगाए हैं। गांवों के लोगों द्वारा किए जा रहे इस तरह के विरोध प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget