एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: हरिद्वार के शिवालिक नगर का कॉलोनी हाई मास्क लाइट और CCTV कैमरे से होगा लैस

हरिद्वार पुलिस को डीजीपी द्वारा निर्देशित करने के बाद टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हाई मास्क लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसको लेकर आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई. बता दें कि हाल में क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

कुछ समय पहले हरिद्वार शिवालिक नगर टिहरी स्थापित कॉलोनी में डबल मर्डर होने से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था. डबल मर्डर होने के बाद उत्तराखंड के तमाम बड़े अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और हरिद्वार पुलिस को डीजीपी द्वारा निर्देशित किया गया कि पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाए, जिससे अपराध को रोका जा सके. आज टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हाई मास्क लाइटों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर विधिवत पूजा की गई. इसके बाद एसएससी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के द्वारा शुभारंभ किया गया. मौके पर नगरवासियों ने फूल मालाएं पहनकर एसएसपी हरिद्वार का स्वागत किया. साथ ही उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है.

हरिद्वार के एसएससी ने बताया कि हमें निर्देश मिला था कि हरिद्वार के तमाम संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे अपराध की घटनाओं को रोका जा सके. आज शिवालिक नगर पालिका द्वारा इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया. शिवालिक नगर क्षेत्र में हाई मास्क लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे पुलिस प्रशासन को भी काफी मदद मिलेगी.

अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए लिया गया फैसला

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि शिवालिक नगर की नगर पालिका के द्वारा जो काम किया जा रहा है उससे अपराधों पर अंकुश लग सकेगा. उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय पहले जो डबल मर्डर हुआ उसको लेकर क्षेत्र में कैमरे व हाई मास्क लाइटों को लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जितने भी कैमरे लगाए जा रहे हैं उनका कंट्रोल नजदीकी पुलिस चौकी या थाने में रहेगा, जिससे क्षेत्र में होने वाले अपराध पर निगरानी रखी जा सकेगी. हाई मास्क लाइटों से क्षेत्र में रोशनी भी रहेगी.

पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश 

शिवालिक नगर क्षेत्र में डबल मर्डर होने के बाद स्थानीय निवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया था. साथी ही साथ बीजेपी द्वारा पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखने के लिए हरिद्वार पुलिस को निर्देशित किया था. आज इस कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया है, जिससे आने वाले वक्त में क्षेत्र में बढ़ते अपराध को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें :-

Sandeep Nahar Suicide: अभिनेता संदीप नाहर ने खुदकुशी की, सुशांत राजपूत के साथ फिल्म में कर चुके हैं काम

4G इंटरनेट बहाली और डीडीसी चुनावों के बाद जम्मू-कश्मीर जाएंगे विदेशी राजनयिक 

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget