एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस के आरोप पर BJP ने किया पलटवार

Uttarakhand Global Investors Summit: प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रभारी मंत्री फोटो खिंचवाने के बाद वापस राजधानी देहरादून आ जाते हैं. उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है.

Uttarakhand Global Investors Summit News: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने धामी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मॉनसून की बारिश से हालात बदतर हो गए हैं. 700 से ज्यादा सड़कों की मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ है. ऑल वेदर रोड से लेकर तराई के इलाकों तक हर जगह हालात बुरे हैं. सरकार का ध्यान राहत और पुनर्वास कार्य पर होने के बजाए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर है.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन पर सियासत

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज राज्य को सख्त भू-कानून की जरूरत है. भू-कानून लागू होने पर उत्तराखंड का अस्तित्व बचेगा. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 2.5 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट जुटाने के लक्ष्य पर उन्होंने सवाल उठाए. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि सरकार इन्वेस्टमेंट आखिर कहां करवाएगी?  सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है. लेकिन सरकार इन्वेस्टर्स समिट के पीछे पड़ी हुई है.


Uttarakhand News: उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस के आरोप पर BJP ने किया पलटवार

कांग्रेस के बयान पर बीजेपी ने किया कड़ा प्रहार

उन्होंने प्रभारी मंत्रियों के फोटो सेशन पर भी हमला बोला. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रभारी मंत्री फोटो खिंचवाने के बाद वापस राजधानी देहरादून आ जाते हैं. उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है. कांग्रेस के वार पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पलटवार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता एसी दफ्तरों में बैठकर सिर्फ प्रेस रिलीज जारी करते हैं. कांग्रेस नेता आम लोगों के बीच कभी दिखाई नहीं देते. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आपदा हर साल आती है. लेकिन सरकार सक्रियता के साथ राहत और पुनर्वास का काम भी करती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक आपदाग्रस्त क्षेत्रों का लगातार दौरा करते हैं. कांग्रेस के नेताओं का काम सिर्फ बयानबाजी करना है. 

Uttarakhand Rain: भारी बारिश को लेकर अलर्ट के बाद सीएम धामी ने की अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, जानें क्या दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget