एक्सप्लोरर

प्रयागराज SSP के तबादले पर यूपी में सियासत गरमाई, विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा

प्रयागराज के एसएसपी का तबादला करना राज्य की योगी सरकार के लिये मुसीबत का सबब बन गया है. राज्य की विपक्षी पार्टियों ने इस ट्रांसफर पर प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं

प्रयागराज. प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के तबादले पर सियासत गरमा गई है. विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाये हैं. यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है. वहीं समाजवादी पार्टी ने तबादला रद्द किये जाने की मांग की है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुये सत्यार्थ अनिरुद्ध की सराहना की. वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस तबादले पर सरकार से सवाल पूछे.

गौरतलब है कि प्रयागराज के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध ने 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का खुलासा किया था. हालांकि बाद में सरकार ने इसकी जांच जांच प्रयागराज पुलिस से लेकर एसटीएफ को दे दी थी. सत्यार्थ अनिरुद्ध ने ही अपना दल के नेता डा. केएल पटेल को गिरफ्तार कराया था. उन्होंने ही यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ के प्रतिनिधि रहे बीजेपी के रसूखदार नेता चंद्रमा यादव का नाम भी एक्सपोज किया था.

इस फर्जीवाड़े में चंद्रमा यादव का नाम सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है. एसटीएफ ने फरार चन्द्रमा यादव को वांटेड घोषित कर रखा है. दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि सत्यार्थ अनिरुद्ध को गड़बड़ी का ईमानदारी से खुलासा करने की सजा दी गई है.

प्रियंका गांधी ने की सराहना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्यार्थ अनिरुद्ध के तबादले पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि इतने बड़े घोटाले का खुलासा किया उनके जाने से जांच का नुकसान न हो. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे इमानदार अफसरों को जनता का पूरा समर्थन मिलना चाहिये.

ओम प्रकाश राजभर ने साधा सीएम योगी पर निशाना

पूर्व कैबिनेट मंत्री व सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी योगी सरकार के इस ट्रांसफर पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार करोगे तो सम्मान से पोस्टिंग दी जाएगी नहीं तो किनारे कर दिये जाओगे. यही नहीं उन्होंने लिखा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार व गुंडाराज दोनों कायम हैं. राजभर ने लिखा कि सत्ता में बैठे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन न लेना कौन सा जीरो टॉलरेंस हैं.

  ये भी पढ़ें. यूपी सरकार ने 14 IPS अफसरों के तबदले किये, 69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले प्रयागराज के SSP वेटिंग लिस्ट में
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget