एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: जसपुर के 19 गांवों को लेकर बीजेपी व कांग्रेस विधायकों में छिड़ी राजनीतिक जंग

जसपुर से कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान इस निर्णय के खुलकर विरोध में आ गए हैं, तो वहीं काशीपुर के बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा इसका श्रेय लेने में जुट गए हैं.

देहरादून. जसपुर के 19 गांवों को जसपुर तहसील से हटाकर काशीपुर तहसील में मिला देने पर राजनीती शुरू हो गई है. जसपुर से कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान इस निर्णय के खुलकर विरोध में आ गए हैं, तो वहीं काशीपुर के बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा इसका श्रेय लेने में जुट गए हैं. चीमा इस निर्णय का श्रेय लेने के लिए सोमवार को जसपुर विधानसभा के गणीनेगी गांव में जा पहुंचे. उन्होंने विधायक आदेश चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि वह इसलिए विरोध कर रहे है क्योंकि वह कांग्रेस में हैं. अगर वे बीजेपी में होते तो विरोध नहीं करते. कांग्रेस ने तो हमेशा से ही विरोध किया है. आज इन ग्रामीणों के साथ खुशी मनाने के लिए मैं जसपुर विधानसभा क्षेत्र में हूं. क्या है मामला? दरअसल, 2003 में जसपुर तहसील के गठन के बाद काशीपुर तहसील के 19 गांवों को यहां से हटाकर जसपुर से जोड़ दिया गया था, जिसके बाद न्याय पंचायत भरतपुर के अधीन आने वाले लालपुर, बाबरखेड़ा, हरियावाला, शाहगंज, कुंडा, बक्सौरा, टीला, गनेशपुर, केसरीपुर, गिरधई मुंशी, बैंतवाला, कनकपुर, भरतपुर, बगवाड़ा, पस्तौरा, गढीनेगी, किलावली, दुर्गापुर, नवलपुर के लोग इन गांवों को काशीपुर तहसील से जोड़ने की मांग करने लगे. साल 2008 में डीएम ऊधमसिंह नगर ने अपनी जांच रिपोर्ट में भी इन गांवों को काशीपुर तहसील में शामिल होने की मांग को तर्कसंगत पाया था. ग्रामीणों का तर्क ग्रामीणों का कहना था कि जसपुर पहुंचने के लिए 20 किमी और काशीपुर पहुंचने के लिए दो से पांच किमी का सफर करना पड़ता है. इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हाल ही में विधायक हरभजन सिंह चीमा के प्रयासों के बाद इन सभी 19 गावों को काशीपुर तहसील में जोड़ दिया गया. इस निर्णय के बाद जसपुर से कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान विरोध में आ गए हैं. उन्होंने इन गावों को दोबारा जसपुर तहसील में जोड़े जाने को कहा है. दरअसल, इस निर्णय के बाद कांग्रेस को जसपुर व काशीपुर विधानसभा में अपने वोटों के नुकसान की चिंता है. यही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक जंग तेज हो गई है.

यूपी: गोरखपुर में एटीएम तोड़कर निकाल लेते थे कैश, पुलिस के हत्थे चढ़े पांच लुटेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget