एक्सप्लोरर

यूपी: मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा किया है. पुलिस ने 3 हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. 4 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 30 जून को थाना नई मंडी क्षेत्र के शांति नगर में फाइनेंसर और उसके साथी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक के दूसरे साथी का शव और एक कार, मोटरसाईकिल बरामद भी की है. डबल मर्डर केस मामले में 4 आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस ने टीम गठित कर दी है.

मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर का है. 30 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में युवक का शव पड़ा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान अमित चौधरी के रूप में हुई जो फाइनेंस का काम करता था. इसी काम में अमित का मकान मालिक अनुज उर्फ अन्नू भी उसके साथ साझीदार था.

अनुज भी घटना के बाद से ही लापता था. पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे मृतक अनुज उर्फ अन्नू के शव को थाना छपार क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी के जंगलों से बरामद किया. खुलासे के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शामली निवासी अमित और अनुज उर्फ अन्नू आपस में दोस्त थे जो फाइनेंस का काम करते थे.

यूपी: मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में अनुज उर्फ अन्नू का मकान था, जिसे उसने अभी बनवाया था. पूछताछ में पता चला कि अनुज ने अपने चचेरे भाई नरेंद्र को बुलंदशहर में मकान बनाने के लिए पैसे दिए थे, जिसे लेकर दोनों में विवाद था. इसी के चलते नरेंद्र ने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर अनुज को ठिकाने लगाने की योजना बनाई.

नरेंद्र और उसके साथियों ने अनुज के मकान में घुसकर अनुज और उसके साथी अमित की हत्या कर दी. अमित के शव को बाथरूम में छिपा दिया और अनुज के शव को उसी की गाड़ी में डालकर थाना छपार क्षेत्र के गांव बढेड़ी के जंगलों में जमीन में गाड़ दिया. नरेंद्र ने अनुज की प्रॉपर्टी हथियाने के उसकी हत्या की साजिश रची थी.

आरोपियों ने अमित और अनुज की हत्या को बड़े ही शातिराना अंदाज से अंजाम दिया था. अमित की हत्या का आरोप अनुज पर लगे इसी वजह से आरोपियों ने अनुज के शव को गायब कर दिया. मगर पुलिस जांच में सारी सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने 3 हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. 4 आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

यूपी: मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

पूरे मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मृतक अमित और अनुज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी क्लियर नहीं हुई है क्योंकि पोस्टमार्टम में हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार उनका बिसरा जांच के लिए भेजा गया है. जल्द ही फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर अब ढाई लाख का इनाम, पूरे प्रदेश में पोस्टर लगाने के निर्देश

Kanpur Encounter: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर अब ढाई लाख का इनाम, पूरे प्रदेश में पोस्टर लगाने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget