एक्सप्लोरर

बरेली: पुलिस की गिरफ्त में दो महिलाएं समेत तीन तस्कर, 40 हजार में किया था 5 महीने की मासूम का सौदा

बरेली पुलिस ने पांच महीने की बच्चा को अगवा करने वाली दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके चंगुल से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है.

Bareilly Police: यूपी के बरेली जिले में पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दोनों महिलाएं मानव तस्करी के अवैध काम मे लिप्त पाई गई हैं. आरोपी महिलाएं स्वयं सहायता समूह में काम करती हैं. इसके जरिए वो छोटे बच्चों पर नजर रखती थी. मौका पाकर वे बच्चों अगवा कर उन्हें बेच देती थी. पुलिस ने दोनों महिलाओं के चंगुल से एक बच्ची को भी आजाद कराया है. पुलिस ने महिलाओं के साथी युवक को भी अपने शिकंजे में लिया है.

हैरानी की बात है कि दोनों महिलाएं और पुरुष समाजसेवा का चोला पहनकर दुधमुंहे बच्चों को अगवा कर बेच देती थी. ये तीनों स्वयं सहायता समूह की आड़ में मानव तस्करी के अवैध काम मे लिप्त रहते हैं. 

पांच महीने की बच्ची बरामद
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि देर रात गुलाब शाह ने थाना कोतवाली में अपने 5 माह की बच्ची के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ और बच्ची को सकुशल बरामद करने में जुट गई. उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 5 महीने की मासूम बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रदुम यादव, नीरा यादव और गीता सक्सेना नाम के आरोपियों को गिरफ्तार भी किया. 

40 हजार में किया बच्ची का सौदा
पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने बच्ची का अपहरण कर 40 हजार में उसका सौदा किया था. वे बच्ची को दूसरे युवक को बेच ही रहे थे कि तभी पुलिस आ गई. पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस अब इन तीनों लोगों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे राजभर, अखिलेश यादव के भावी सीएम बनने पर दिया ये बयान

गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के साधु पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget