एक्सप्लोरर

बरेली: नकली पान मसाला और बीड़ी की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 40 लाख का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बरेली पुलिस ने फैक्ट्री छापेमारी कर नकली पान मसाला और बीड़ी बरामद की है. पुलिस ने 40 लाख का माल बरामद किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Bareilly Police: यूपी के बरेली जिले में पुलिस ने अवैध पान मसाला, बीड़ी और तंबाकू बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. इस फैक्ट्री से पुलिस ने लाखों का नकली पान मसाला, बीड़ी और तंबाकू बरामद किया है. जबकि करोड़ों रुपये का सामान बाजार में सप्लाई किया जा चुका है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी फरार है.

पुलिस ने ये कार्रवाई बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास और ऐजाज नगर में की है. पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि यहां पर एक अवैध फैक्ट्री चल रही है जिसमें नामचीन कंपनियों के नकली पान मसाला, बीड़ी और तंबाकू बनाई जा रही थी. जिसके बाद पुलिस ने यहां पर छापेमारी की. पुलिस ने करीब 12 क्विंटल से अधिक बीड़ी बरामद की. इसके अलावा लाखों रुपए के पान मसाला और तंबाकू भी बरामद हुआ है. पुलिस ने फैक्ट्री के अलावा 4 गोदामो पर भी छापेमारी की है. 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि करीब 40 लाख रुपये का नकली सामान बरामद हुआ है. राहुल गुप्ता नाम के शख्स को मौके से गिरफ्तार किया गया है जबकि शाहजहांपुर निवासी मास्टरमाइंड अली हसन अभी भी फरार है. बताया जा रहा है के करीब ढाई साल से यह अवैध फैक्ट्री चल रही थी. कहा तो यह भी जा रहा है की स्थानीय पुलिस के संरक्षण में लंबे समय से यह अवैध फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी. बारादरी थाने में राहुल गुप्ता और शाहजहांपुर निवासी मुख्य आरोपी अली हसन के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

अन्य जिलों में सप्लाई होता था माल
फैक्ट्री में बड़ी संख्या में तंबाकू में मिलाए जाने वाला चूना व पैकिंग के लिए ब्रांड स्टीकर भी बरामद हुए हैं. बीड़ी, पान मसाला, तंबाकू बनाने की 4 मशीनें भी बरामद हुई हैं. पूछताछ में राहुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि इस नकली माल को ब्रांडेड पैकेट में पैक कर के स्टीकर लगाकर बदायूं, शाहजहांपुर, तिलहर, बनबसा, हल्द्वानी समेत अन्य जिलों में रोडवेज बस के माध्यम से सप्लाई किया जाता था.

ये भी पढ़ें:

तालिबान को AIMPLB के सदस्य सज्जाद नोमानी ने दी बधाई, कहा- हिंदी मुसलमान आपको सैल्यूट करता है

विधानसभा भवन के अंदर अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठे ओम प्रकाश राजभर, सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget