एक्सप्लोरर

विधानसभा भवन के अंदर अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठे ओम प्रकाश राजभर, सरकार से की ये मांग

UP Monsoon Session: सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चेतावनी दी कि अगर बाबा साहब की तस्वीर नहीं लगाई गई तो उनके दल के सदस्य आंदोलन करेंगे.

UP Assembly Monsoon Session: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को विधानसभा भवन के अंदर डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर का तैल चित्र लगाने की मांग को लेकर अपने विधायकों के साथ धरने पर बैठे. इससे पहले मंगलवार को राजभर ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर भीमराव आंबेडकर का तैल चित्र लगाने की मांग की थी.

बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा और कांग्रेस के सदस्य महंगाई को लेकर अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान सुभासपा के सदस्यों ने आंबेडकर की तस्वीर लगवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. बाद में सुभासपा सदस्यों ने विधानसभा प्रांगण में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना देकर नारेबाजी भी की.

विधानसभा में सुभासपा के दल नेता ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों संग विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर मंगलवार को पत्र सौंपा और कहा कि विधानसभा भवन के अंदर बाबा साहब डाक्‍टर भीमराव आंबेडकर का तैल चित्र लगाने के संबंध में पूर्व में सदन के अंदर बात उठी थी, लेकिन अभी तक तस्‍वीर नहीं लग सकी है.

ओमप्रकाश राजभर ने चेतावनी दी

बाद में ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ''पिछले सत्र में मैंने सदन में बाबा साहब की आयल प्रिंट फोटो (तैल चित्र) लगाने की मांग की थी जिस पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक उनकी फोटो नहीं लगाई गई है.'' राजभर ने चेतावनी दी कि अगर बाबा साहब की तस्वीर नहीं लगाई गई तो उनके दल के सदस्य आंदोलन करेंगे.

वहीं दूसरी तरफ यूपी की योगी सरकार ने मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश कर दिया है. प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को अनुपूरक बजट पेश किया. अनुपूरक बजट पेश करने से पहले विपक्षी दलों का हंगामा देखने को भी मिला. विपक्षी दलों ने महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर प्रदर्शन किया. सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है.

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार ने पेश किया 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, चुनावी साल के लिहाज से जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget