एक्सप्लोरर

Block Pramukh Chunav: निर्दलीय प्रत्याशी के ईंट-भट्ठे पर पुलिस की छापेमारी, उम्मीदवार ने बीजेपी पर लगाये गंभीर आरोप

कौशांबी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पर निर्दलीय प्रत्याशी ने गंभीर आरोप लगाये हैं. यही नहीं, डिप्टी सीएम के भाई पर कई संगीन आरोप लगाये हैं.

Block Pramukh Chunav in Kaushambi: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद कौशांबी में बीजेपी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है. बीती रात को निर्दलीय प्रत्याशी सुधा सिंह के ईंट भट्टे पर बने आवास में सिराथू सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ अचानक छापेमारी की. भीतर से दरवाजा बंद होने पर तोड़ डाला. आरोप है कि, पुलिस ने कई बीडीसी सदस्यों पर जमकर लाठियां भांजी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद लगभग 20 सदस्यों को पुलिस गाड़ी में भरकर सैनी कोतवाली लेकर चली आई.

समर्थकों समेत कोतवाली का घेराव किया 

जानकारी मिलते ही प्रत्याशी के पति पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप पटेल भी तमाम समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच कर घेराव किया. सदस्यों को न छोड़ने पर कोतवाली में जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं जानकारी मिलते ही सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल भी कोतवाली पहुंच गए. दबाव बढ़ता देख पुलिस बैक फुट पर आ गई. 18 सदस्यों को रात में ही सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया, लेकिन दो सदस्यों को नहीं छोड़ा गया. ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के पति ने बताया कि मुकदमा एवं पुलिसिया तांडव से बचने के लिए वह पर्चा वापस ले रहे हैं. मामले में एसपी राधेश्याम ने बताया कि, ईंट भट्टे पर बीडीसी सदस्यों के बंधक बनाए जाने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस वहां गई थी. बीडीसी सदस्यों को पुलिस कोतवाली लेकर चली. उन्होंने मारपीट जैसी घटना पर कुछ भी बोलने से इंकार किया है. 

पुलिस प्रशासन ने अपहरण का झूठा आरोप लगाया 

सिराथू के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुधा सिंह के पति दिलीप पटेल ने ईंट-भट्टे पर नामांकन के बाद तमाम बीडीसी सदस्यों को रखा था. बीती रात को सभी सदस्य भोजन करने के बाद लेटे थे. दिलीप पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि अपने प्रत्याशी को निर्विरोध जिताने के लिए दबाव बनाया जा रहा, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बीडीसी सदस्यों के झूठे अपहरण का आरोप लगाकर ईंट भट्ठा में बने आवास पर धावा बोल दिया, और जमकर तांडव किया. पुलिस ने बीडीसी सदस्यों की जमकर पिटाई की, उनके सिर पर लाठी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद अभी को कोतवाली लेकर चले आये. आरोप है कि दो सदस्यों को विपक्ष को सौंपने के बाद, सभी को छोड़ दिया गया. हम लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है कि बीजेपी प्रत्यशी को निर्विरोध जिताओ. 

डिप्टी सीएम के भाई पर गंभीर आरोप लगाए

प्रत्यशी के पति दिलीप पटेल ने डिप्टी सीएम के भाई पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. कहा कि, अपने राजनीतिक जीवन मे हमने पहली बार इतना तांडव देखा है, आगे और भी तांडव होगा , हम जेल न जाये इस लिये हमने फैसला लिया है कि हम पर्चा वापस ले लेगे. यहां लोकतंत्र की हत्या हो रही है. ये अच्छी बात नहीं है.  

ये भी पढ़ें.

गढ़वाल-कुमायूं पर छिड़ी क्षेत्रवाद की सियासत, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी की सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget