एक्सप्लोरर

पत्नी को दोस्तों के पास छोड़कर फरार हुआ पति, राज खुले तो सामने आई हैरान करने वाली हकीकत

पुलिस की कार्रवाई से पीड़िता हैरान है। उसने पुलिस पर जांच में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामले को आला अधिकारियों के सामने ले जाने की बात कही है।

आगरा, एबीपी गंगा। दुष्कर्म की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने पीड़ित युवती का विवाह अपने दोस्त के साथ करा दिया। बाद में पति ने पत्नी को दोस्तों के साथ सोने को मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं दहेज के लिए उत्पीड़न भी किया गया और बाद में पति उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। मामले में पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। किसी तरह मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई तो घटना से दुष्कर्म की धारा व दुष्कर्म के आरोपियों का नाम निकाल दिए गए।

शीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़ित युवती के अनुसार वह 12 अक्टूबर 2018 को आगरा गई थी। लौटते समय बस का इंतजार कर रही थी, तभी सौरभ व शिवप्रताप अपनी कार लेकर वहां पहुंच गए। दोनों ने शिकोहाबाद छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बिठा लिया। रास्ते में नाश्ता करने के बहाने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को सारी जानकारी दी।

समझौते का किया नाटक

मामले आगे बढ़ा तो कार्रवाई से बचने के लिए सौरभ व शिवप्रताप कुछ लोगों के साथ उसके घर आए और समझौते की बात करने लगे। दोनों ने अपने दोस्त मनोज के साथ शादी कराने की बात कही। पड़ित युवती ने मजबूरन शादी के लिए हां कर दी। 19 नवंबर 2018 को मनोज के साथ उसका विवाह करा दिया गया। घुमाने के बहाने मनोज उसे आगरा ले गया। जहां एक होटल में अपने दोस्त सौरभ के साथ सोने को मजबूर किया। विरोध करने पर दोनों ने उसे अचेत कर दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य किया। तीन दिसंबर 2018 को मनोज उसे अपने दोस्तों के सुपुर्द कर चला आया और उसने आगरा के थाना एत्माददौला में विवाहिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पांच दिसंबर को मनोज के दोस्तों ने विवाहिता को मुक्त कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पिता को दी।

पत्नी को दोस्तों के पास छोड़कर फरार हुआ पति, राज खुले तो सामने आई हैरान करने वाली हकीकत

जान से मारने की कोशिश

मामले को लेकर फिर से पंचायत हुई तो ससुरालके लोग पीड़िता को विदा करा ले गए, लेकिन अगले ही दिन दहेज की मांग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देवर व ननदोई व अन्य आरोपी पीड़िता को एक गाड़ी में बिठाकर बुझिया पुल पर लाए। जहां जान से मारने की कोशिश की, तभी एक बस आ गई। बस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने पहुंची तो बमुश्किल पुलिस ने 24 फरवरी 2019 को रिपोर्ट दर्ज की।

पुलिस ने आरोपियों को दी क्लीनचिट

घटना की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई। पीड़िता युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया। दूसरी ओर आरोपियों ने कार्रवाई से बचने के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। उच्च न्यायालय ने आरोपियों को कोर्ट में आत्मसमर्पण का निर्देश दिया, लेकिन आरोपियों ने समर्पण नहीं किया। दूसरी ओर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो घटना से दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य व छेड़खानी की धाराओं को हटा दिया और आरोपी सौरभ, शिवप्रताप सहित चार को क्लीनचिट दे दी।

पत्नी को दोस्तों के पास छोड़कर फरार हुआ पति, राज खुले तो सामने आई हैरान करने वाली हकीकत

जांच पर हैरानी

घटना को सिर्फ दहेज उत्पीड़न का मामला बताते हुए पति, देवर, सास व ससुर के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है। पुलिस की कार्रवाई से पीड़िता हैरान है। उसने पुलिस पर जांच में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामले को आला अधिकारियों के सामने ले जाने की बात कही है। इंस्पेक्टर कोतवाली चतर सिंह ने बताया कि घटना की जांच साक्ष्य के आधार पर की गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
Basti News: अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
अपराधियों पर मेहरबान बस्ती पुलिस! नकाबपोशों ने दूसरी बार एक ही घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget