एक्सप्लोरर

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद अयोध्या की सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक, लिए गए बड़े फैसले

हमेशा आतंकियों के रडार पर रहने वाली अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. अब विराजमान रामलला की सुरक्षा व्यवस्था और राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में अलग-अलग सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में लगातार बढ़ रहे दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एडीजी जोन एसएन सावत ने रविवार को अहम बैठक की. बैठक में जिले के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे. बैठक मानस भवन में की गई जिसमें रामलला की सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर निर्माण कार्य की सुरक्षा को अलग-अलग करने की रणनीति बनाई गई. बैठक में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे. प्रशासनिक अमले ने राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घंटों चर्चा की. अब विराजमान रामलला की सुरक्षा व्यवस्था और राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में अलग-अलग सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.

अलर्ट पर रहने के निर्देश सुरक्षा व्यवस्था अंतर्गत आवश्यकता के अनुसार वॉच टावर और चेकिंग प्लाइंट को भविष्य में बढ़ाया जाएगा. एडीजी जोन एसएन सावत ने राम घाट पर मानव भवन में सभी क्षेत्राधिकारीयों के साथ बैठक की जिसमें दिल्ली बम धमाके के बाद धर्मनगरी की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी. साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर भी जिले की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

तमाम मसलों पर हुई चर्चा रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे एडीजी जोन एसएन सावत ने कहा कि जिले के डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार और जिले के अन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई. बैठक में वर्तमान समय में कानून व्यवस्था, अपराधिक घटनाओं की रोकथाम, पंचायत चुनाव की तैयारियां किस तरीके से की जाएं इस पर भी विचार विमर्श किया गया है.

सतर्क रहने के निर्देश एसएन सावत ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया है. दिल्ली में हुए धमाके के बाद अलर्ट जारी है. सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा योजना का खाका पहले से ही बना हुआ है. अस्थाई मंदिर नए स्थान पर शिफ्ट हुआ है. अब विराजमान रामलला की सुरक्षा व्यवस्था अलग होगी साथ ही राम मंदिर निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था अलग की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने फिर साधा निशाना, कहा- BJP ने खरबपतियों को फायदा दिया तो आम जनता को सताया

UP: कोरोना से जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर के परिवार को दी गई आर्थिक मदद, सौंपा गया 50 लाख का चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
गाजियाबाद में जमीन के विवाद में चली गोली, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: पुजारी की हत्या के मामले में खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget