एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, अब एसटीएफ भी करेगी जांच

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. पुलिस ने इस मामले में अब एसटीएफ की मदद लेने का फैसला किया है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन : संगम नगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों को उनके ही घर में बेरहमी से कत्ल किए जाने के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. पुलिस न तो अभी किसी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही यह पता लगा सकी है कि एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल किसने और क्यों किया. चार दिन बीतने के बाद भी नाकाम रही पुलिस ने इस मामले में अब एसटीएफ की मदद लेने का फैसला किया है. इस मामले में आगे की जांच अब पुलिस और एसटीएफ साथ मिलकर करेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले की गुत्थी को और उलझा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. घर में रखी आलमारी और बक्सों के तमाम सामान भी सुरक्षित पाए गए हैं. ऐसे में लूट या फिर दुष्कर्म के बाद हत्या की थ्योरी फेल हो गई है.

गौरतलब है कि प्रयागराज के होलागढ़ इलाके के देवापुर गांव में 3 जुलाई की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी. परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. मौत के घाट उतारे गए लोगों में घर पर ही क्लीनिक चलाने वाले विमलेश पांडेय, बेटे प्रिंस, दो बेटियों सृष्टि और श्रेया को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था. विमलेश की पत्नी रचना पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हुई थीं उन्हें अब भी वेंटिलेटर पर रखा गया है. विमलेश और उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. उनके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराई थी. वारदात के बाद घर में रखे सामान बिखरे पड़े थे.

यूपी: प्रयागराज में चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली, अब एसटीएफ भी करेगी जांच

हत्याकांड मामले में पुलिस ने कई एंगल पर छानबीन की. पहले यह आशंका जताई गई कि यह वारदात लूट या दुष्कर्म की वजह से अंजाम दी गई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घर की तलाशी के बाद यह दोनों थ्योरी फेल हो गई हैं. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है. चार दिन में पुलिस सिर्फ हवा में ही हाथ पैर मार सकी है. अब देखना यह होगा कि एसटीएफ इस मामले में कुछ कर पाती है या नहीं. अगर एसटीएफ भी पुलिस के ढर्रे पर काम करेगी तो एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का राज आगे भी राज ही साबित होगा और रहस्य से पर्दा नहीं हट सकेगा.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर अब ढाई लाख का इनाम, पूरे प्रदेश में पोस्टर लगाने के निर्देश

Kanpur Encounter: चौबेपुर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी निलंबित, प्रारंभिक जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget