एक्सप्लोरर

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 निर्दोष रिहा

Kanpur Violence: कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है, इसके अलावा दो निर्दोषों को छोड़ दिया गया है. इस मामले में 62 लोगों को आरोपी बनाया गया था.

Kanpur Violence: यूपी के कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के मामले में पुलिस (Kanpur Police) अपनी कार्रवाई को तेजी से अंजाम देने में जुटी हुई है. पुलिस ने इस मामले में 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट (Charge Sheet) लगा दी है. 3 जून को नई सड़क और परेड इलाके में उन्मादी भीड़ ने जबरदस्त पथराव किया था. इस दौरान फायरिंग और बम बाजी भी की गई थी. जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी. इस मामले में कानपुर पुलिस ने कुल 62 लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी, बिल्डर हाजी वसी, अकील खिचड़ी शफीक और बाबा बिरियानी के मालिक मुख्तार बाबा प्रमुख थे.

जांच में निर्दोष पाए गए लोगों को छोड़ा

कानपुर हिंसा के मामले में पुलिस पर आरोप लगे कि पुलिस ने कई निर्दोषों को भी हिंसा मामले में ना सिर्फ उठा लिया है बल्कि उनको फंसाने का पूरा प्रबंध कर लिया है. जिसके बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने तत्कालीन पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर निर्दोषों को छोड़े जाने की अपील की थी. कानपुर पुलिस ने कोर्ट में पकड़े गए आरोपियों में से साक्ष्यों के अभाव में छोड़े जाने की अपील की, जिसके बाद दो निर्दोष शानू लफ्फाज और शकील को छोड़ दिया गया है.

45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

पुलिस ने अब कानपुर हिंसा में कार्रवाई को तेज करते हुए 45 लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस निर्दोषों  को परेशान नहीं करेगी. वहीं दूसरी तरफ अब इस मामले में आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज होने जा रही है. इनके साथ ही कुछ अन्य शातिर अपराधियों पर भी  पुलिस कार्रवाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें- 

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 50 लाख की अवैध जमीन कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget