एक्सप्लोरर

संभल: बीमा क्लेम के नाम पर स्कैम, PMJJB योजना में भी सेंधमारी, दुबारा मृतक बताकर फर्जीवाड़ा

UP News: संभल में बीमा क्लेम के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था. फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के साथ-साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तक में फर्जीवाड़ा किया है. 

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में बीमा क्लेम के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के मामले में परत दर परत सच्चाई सामने आ रही है, फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के साथ-साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तक में फर्जीवाड़ा किया है. 

इनमें भी मृतकों के बीमा कर दो लाख रुपये क्लेम के हड़पने की जानकारी मिली है. मृतक को दोबारा मृत दर्शाकर उसके नाम पर कई बीमा कंपनियों से भी क्लेम लिया जाता था. सरगना वाराणसी के ओंकारेश्वर सहित तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. अब कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो नए रहस्य सामने आए हैं. 

पुलिस को बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं
अधिकृत सूत्रों के मुताबिक पुलिस को बड़ी संख्या में आधार कार्ड, पासबुक, एटीएम कार्ड और पैन कार्ड भी मिले हैं. इनमें कई के फर्जी होने की आशंका है. पुलिस को कई परिवार ऐसे भी मिले हैं, जिनके नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है, पुलिस जल्द ही इसका पर्दाफाश कर सकती है. संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक फर्जी तरीके से बीमा क्लेम हड़पने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश पहले ही किया जा चुका है, इससे जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.  

17 जनवरी को पुलिस ने स्कार्पियो सवार ओंकारेश्वर मिश्रा और संभल के अमित को पकड़कर गिरोह का राजफाश किया था, जांच में गांव से बीमा कंपनियों तक में सैकड़ों लोगों की मिलीभगत सामने आई है. दो बीमा कंपनियों में संविदा पर रह चुके ओंकारेश्वर ने अपने अन्य साथियों को साथ मिलाकर गिरोह बना लिया, कुछ बीमा कंपनियों में इनकी पहले से जान पहचान थी. बाकी में कमीशन देने के नाम पर घुसपैठ कर ली. 

मामले आगे की जांच चल रही है
संभल की अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच चल रही है. पुलिस ने अब कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया है. उनके पास से बड़ी संख्या में बैंक पासबुक, आधार कार्ड और बीमा क्लेम से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. इसके अलावा, पुलिस को कई कंप्यूटर और लैपटाप भी मिले हैं. जिनमें बीमा क्लेम धोखाधड़ी के पुख्ता प्रमाण हैं. 

जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2,15,026 लाभार्थी बीमा धारक हैं. योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष के आयु के लोगों को मिलता है. 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जाती है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह ने कई फर्जी खाते और फर्जी नामांकित व्यक्ति बनाकर इन दोनों योजनाओं का लाभ उठाया है. 02 बीमा कंपनियों में संविदा पर रह चुके ओंकारेश्वर ने अपने अन्य साथियों को साथ मिलाकर गिरोह बना लिया था अब पुलिस फर्जीवाड़े के इस पूरे तंत्र को खंगाल रही है. 

यह भी पढ़ें- लखनऊ में इस कॉमेडियन के शो पर भी लग सकती रोक, अपर्णा यादव ने की मांग, DGP को लिखा पत्र

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget