एक्सप्लोरर

हॉलीवुड फिल्म देखकर बनाया चोरी का प्लान...लेकिन बीच में ही भाग खड़ा हुआ चोर...पढ़ें दिलचस्प किस्सा

कोटद्वार में पुलिस के हत्थे एक चोर आया है। जिसने हॉलीवुड फिल्म देखकर चोरी करने का प्लान बनाया लेकिन असफल रहा

कोटद्वार, एबीपी गंगा। कोटद्वार जिला सहकारी बैंक की कोटद्वार स्थित मुख्य शाखा में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। बैंक में चोरी करने वाला जनपद बिजनौर की मण्डावली में 60 बीघा जमीन और एक वेडिंग प्वाइंट का मालिक बताया गया है। चोरी का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बैंक में चोरी करने वाला शख्स मण्डावली जनपद बिजनौर का रहने वाला है। जिसने बैंक से लिए 20 लाख रूपये के कर्ज को चुकाने के लिए हॉलीवुड की फिल्म की तर्ज पर बैंक में तीन बार चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वह तीनों बार असफल रहा।

चोर ग्राम सफियाबाग पोस्ट मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी नरेन्द्र सिंह का 31 वर्षीय पुत्र विकुल राठी ने इसी महीने की 15/16 सितम्बर की रात को जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में अकेले दीवार तोड़ने व काटने के यंत्रों की मदद से स्ट्रांग रूम तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सुबह होने और थक जाने के कारण वह स्ट्रांग रूम की दीवार को नहीं काट पाया, जिससे वहां रखी दो बंदूकों और कुछ पास बुक लेकर ही अपनी बाइक से अपने घर नजीबाबाद चला गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यह भी खुलासा किया कि अपराधी विकुल राठी ने कोटद्वार जिला सहकारी बैंक में चोरी करने की घटना की वारदात से पहले 11 व 15 सितम्बर को मंडावली स्थित एक जिला सहकारी बैंक की शाखा में दो बार चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां भी असफल रहा। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने कोटद्वार आकर जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में रेकी कर वहां कैश चोरी करने का प्रयास किया, इसमें भी वह असफल रहा।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग के मध्य जाफरा चौकी से नजीबाबाद की ओर पड़ने वाली पुलिया पर मोटर साइकिल के साथ पकड़ा गया। मोटर साइकिल में विकुल राठी ने बैंक से चोरी गई बंदूक भी बांध कर रखी हुई थी। दूसरी बंदूक के बारे में गिरफ्तार किये गये विकुल राठी ने बताया कि उसने दूसरी बंदूक को काटकर अपने खेत में छुपा रखा है। जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त विकुल राठी उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की मंडावली के सफियाबाद गांव में खेती का काम करता है और अपने पिता की इकलौती संतान है, उसके पास 60 बीघा जमीन तथा श्याम कान्हा वेंडिंग प्वाइंट रेस्टोरेंट है। जो उसने किराये पर दे रखा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक', बोले CM धामी
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget