एक्सप्लोरर

यूपी: एटीएम तोड़कर देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस के हत्थे चढ़े नई उम्र के पांच लुटेरे

यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने पांच युवकों को धर दबोचा है. पुलिस के मुताबिक जल्द अमीर बनने और अच्छी लाइफ स्टाइल के लिये एटीएम तोड़कर रुपये लूटते थे. सीसीटीवी में इनकी तस्वीर कैद हो जाने के बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया

गोरखपुर. एटीएम तोड़कर कैश की लूट करने वाले पांच लुटेरों को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये शातिर एटीएम को तोड़कर उसमें से कैश निकालने का प्रयास कर रहे थे. CCTV फुटेज में चेहरे और कपड़े से उनकी पहचान हुई. इसके बाद पुलिस ने इन्‍हें दूसरे इलाके में एटीएम तोड़कर कैश लूटने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया. ये सभी नई उम्र के लड़के हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते रहे हैं.

गोरखपुर के एसपी सिटी ने पुलिस लाइन्‍स सभागार में घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि कोतवाली इलाके में पांच लुटेरे पकड़े गए हैं. एटीएम काटकर कैश लूटने की कोशिश के दौरान इन पांचों को गिरफ्तार किया गया है. 15 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया था. जिस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा पंजीकृत है. इसके बाद कैंट थानाक्षेत्र में 3 जुलाई की रात को अंबेडकर चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसा लूटने का प्रयास किया गया था. इस संबंध में भी कैंट थाने में मुकदमा पंजीकृत है.

घटना के खुलासे के लिए टीम को लगाया गया. CCTV फुटेज की मदद से पांच अभियुक्तों को बीएसएनएल कार्यालय के पास शास्त्री चौक से रविवार को गिरफ्तार किया गया है. एक लोहे की मजबूत रॉड से एटीएम के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया गया. कोतवाली की टीम ने रात में चेकिंग के दौरान इन्‍हें गिरफ्तार किया गया. इनकी स्थिति संदिग्‍ध मिली. पूछताछ में सारा सामान भी मिला. एटीएम के अंदर से मिली फुटेज में इनका मिलान किया गया.

इनमें से एक युवक पूर्व में एटीएम तोड़ने के प्रयास और एनडीपीएस एक्‍ट में जेल भी जा चुका है. उन्‍होंने बताया कि ये सभी नई उम्र के ये लुटेरे हैं. जल्‍द रुपए पाकर अमीर बनने का लालच और लाइफ स्‍टाइल को बनाने के लिए घटना को अंजाम देते रहे हैं. इनमें से एक बहराइच का रहने वाला है. अन्‍य चार गोरखपुर के देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं. एक का आपराधिक इतिहास मिला है. अन्‍य के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त औजार भी बरामद कर लिया है.

इनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. उसी के आधार पर इनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए लुटेरों की पहचान गोरखपुर के मानीराम के अर्जुन चौहान, बहराइच का रायपुर के रहने वाले सद्दाम, पिपराइच के जगदीशपुर का राहुल, चनकापुर चौरीचौरा के पूर्णवासी और हुमायूंपुर उत्‍तरी के शाहरुख के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 379, 51 और कैंट में आईपीसी की धारा 380, 511, 427 तहत मामला दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें.

यूपी: एटीएम लूटने आये बदमाशों की पुलिस से भिड़ंत, सिपाही जख्मी, बदमाश गिरफ्तार

नोएडा: अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार बदमाशों की करोडों की चल-अचल संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget