एक्सप्लोरर

ऑन डिमांड गाड़ियों की चोरी करता था ये गिरोह, पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया सरगना 

नोएडा पुलिस ने ऑन डिमांड वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गैंग के कब्जे से 10 लग्जरी कारें बरामद की है. गैंग का सरगना पहली बार पुलिस की गिरफ्त मे आया है.  

Noida Vehicle Theft Gang: दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रसिद्ध कबूतर गैंग सॉफ्टवेयर के जरिए बड़ी से बड़ी गाड़ियों का लॉक दो मिनट में खोल चोरी कर लेते हैं. इस गैंग ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अब तक 500 से अधिक लग्जरी गाड़ियों को चोरी करके बेचा जा चुका है. नोएडा पुलिस ने कबूतर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये गैंग ऑन डिमांड गाड़ियों की चोरी कर उन्हें बेचता था. पुलिस ने इस गैंग के कब्जे से 10 लग्जरी कारें और कारों को चोरी करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजारों की किट बरामद की है. वहीं, इस गिरोह के सदस्यों पर लगभग एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने 5 शातिरों को किया गिरफ्तार 
पुलिस की गिरफ्त में आए ये शातिर वाहन चोर ऑन डिमांड गाड़ियों की चोरी करते हैं और चोरी की गई गाड़ियों को बेचकर जो पैसा मिलता था उससे अय्याशी करते थे. फिलहाल पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुलफाम कटोरा, साजिद, हारून सैफी, अमित कुमार और मोहम्मद यूसुफ हैं.  

ऐसे करते थे काम  
आरोपी हारून, गुलफाम और अमित नोएडा-एनसीआर में लग्जरी गाड़ियों की चोरी करते थे. गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर ऑन डिमांड गाड़ियों को नेपाल, पंजाब, कश्मीर, झारखंड और बिहार बेच दिया जाता था. वहीं, आरोपी साजिद इनसे गाड़ियां खरीदता था और मोहम्मद यूसुफ की मदद से गाड़ियों में टैम्परिंग करके उन्हें दिल्ली और अन्य राज्यों में बेच दिया करता था. आरोपी बड़ी गाड़ियों जैसे फॉर्च्यूनर, इनोवा को कोड नाम से पुकारते हैं जिस कारण ये गैंग एनसीआर में कबूतर गैंग के नाम से प्रसिद्ध है. 

झाड़ फूंक का काम करता है एक आरोपी 
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद यूसुफ अपने गांव सेठा मे झाड़ फूंक का काम करता है और वो नींबू काटा बाबा के नाम से प्रसिद्ध है. इसी काम की आड़ में यूसुफ अपने मकान के नीचे हाते में गाड़ियों की टैम्परिंग कराने का कार्य भी कराता है.

सॉफ्टवेयर के जरिए चोरी 
आरोपी हारून सैफी ने बताया कि वो इश्तयाक, गुलफाम, उमर उर्फ बोना, चना, हासिम, आकिल और साजिद मेरठ के साथ नोएडा-एनसीआर में लग्जरी गाड़ियों की चोरी करते है. गाड़ियों को साजिद के माध्यम से दिल्ली में मायापुरी के कबाड़ी परमजीत उर्फ पम्मा, राजीव सुन्दर नगरी को ऊंचे दामों पर ऑन डिमांड बेच दिया जाता था. अभी तक इस गैंग ने नोएडा एनसीआर में 500 से अधिक वाहनों की चोरी की घटनाएं की हैं. ये गैंग सॉफ्टवेयर के जरिए लग्जरी गाड़ियों को 2 से 3 मिनट चोरी कर लेते थे. गैंग के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. इस गैंग का सरगना हारून पहली बार पुलिस की गिरफ्त मे आया है.  

ये भी पढ़ें:  

शाइन सिटी कंपनी का इंडिया बिजनेस हेड बृजमोहन सिंह गिरफ्तार, निवेश के नाम पर ठगे 75 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget