एक्सप्लोरर

मथुरा पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का किया भंडाफोड़, महिला मित्रों की मदद से लोगों को बनाते थे शिकार

मथुरा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों हनीट्रैप में फंसाता था और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था. पुलिस ने इस गैंग के चार लोगों को पकडा है.

मथुरा: थाना रिफाइनरी पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसा कर पैसा हड़पने वाले अंतर्राज्यीय हनी ट्रैप गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. हनी ट्रैप के सदस्य महिला मित्रों की सहायता से पैसे वाले लोगों को फोन कर फंसाते थे और मोटी रकम वसूलते थे. पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में लोगों को फंसाने की धमकी देते थे. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपए, 2 कार और 6 मोबाइल बरामद किए हैं. थाना रिफाइनरी पुलिस ने टाउनशिप इलाके से बदमाशों की गिरफ्तारी की है.

इस तरह हनी ट्रैप में फंसाया

आपको बता दें कि पीड़ित विक्की भाटी पुत्र सोहन लाल निवासी छांयसा थाना छांयसा जिला फरीदाबाद के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात लडकी ने फोन किया और बातचीत करने से दोस्ती हो गई. 26 दिसंबर को फोन करके विक्की भाटी को बल्लभगढ बुलाकर बातचीत हुई. इसके बाद 27 दिसंबर को फिर लड़की से फोन कराया गया, तथा विक्की भाटी को मथुरा घूमने के बहाने बुलाया, तो पीड़ित विक्की भाटी व उसका साथी देवेन्द्र अपनी गाड़ी से मथुरा आये. जहां रिया विक्की को मिली और मथुरा में कई स्थानों पर घूमे, फिर उसके बाद आरोपी अमरपाल सोरोत, जतिन साहू, राजेश उर्फ राजू भाटी व दिव्या शर्मा टाउनशिप तिराहे के आसपास आये. पीड़ित भिक्की भाटी की गाड़ी रुकवाई तथा रिया को अपनी गाड़ी में बुला लिया.

उपरोक्त चारों आरोपियों ने विक्की भाटी से कहा कि तुमने रिया के साथ बलात्कार किया है, या तो तुम हमें 10 लाख रुपये दे दो अन्यथा तुम्हारे खिलाफ बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे. पीड़ित व उसके साथी को रुपयों के लिए रोके रखा तो विक्की भाटी व उसके साथी देवेन्द्र डर गये और उनके पास जो कुछ पैसे थे वो उन्होंने आरोपियों को दे दिये और बाकी पैसा 30 दिसंबर को इंतजाम करने अश्वासन दे दिया.

29 दिसंबर को थाना रिफायनरी आकर पीड़ित विक्की ने पुलिस को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

चारों की पहचान हुई

पुलिस ने इस मामले में चार सदस्य अमरपाल सोरोत पुत्र मोहनराम निवासी थाना होडल जनपद पलवल हरियाणा, राजेश सिंह उर्फ राजू भाटी पुत्र चरण सिंह निवासी हरकेश नगर फरीदाबाद, जतिन पुत्र अशोक साहू निवासी 441 द्वितीय तल गुरु अंगद नगर लक्ष्मी नगर दिल्ली और दिव्या शर्मा पुत्री महेश चंद शर्मा निवासी 441 द्वितीय तल गुरु अंगद नगर लक्ष्मी नगर दिल्ली को रिफाइनरी पुलिस ने टाउनशिप चौराहे से गिरफ्तार कर लिया.

हनी ट्रैप गिरोह के मुख्य आरोपी अमरपाल सोरोत पुत्र मोहन राम निवासी बेडा पट्टी थाना होडल जनपद पलवल ने पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मैं काफी समय से अमीर लोगों को अपने गिरोह की महिला मित्रों की सहायता से फंसाकर झूठा मुकदमा लिखाने का भय दिखाकर उनसे रुपये ऐठ लेता था. यदि कोई व्यक्ति रुपये नहीं देता है तो उसके खिलाफ हम लोग बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखावा देते है. समझौते के नाम पर फिर मोटी रकम वसूल लेते हैं.

ये भी पढ़ें.

BKU की सरकार को चेतावनी, कहा- किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो थानों में भर देंगे पशु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget