एक्सप्लोरर

बुलंदशहर में पुलिस ने फर्जी IAS को किया गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान नाम बताया 'कालीचरण'

उत्तरांचल कैडर के 2017 बैच के सभी आईएएस का नाम व पता खंगाला गया तो कालीचरण नाम के किसी व्यक्ति का आईएस होना नहीं पाया गया। इसके बाद आरोपी ने खुद ही सारी सच्चाई उगल दी।

बुलंदशहर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुद को आईएएस बताने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी आईएएस अपने किसी मित्र की जमीन को परमीशन दिलाने के लिए एसडीएम खुर्जा के पास आया था।

एसडीएम खुर्जा को जब व्यक्ति के आईएस होने पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस बुलवाकर उसको थाने भेज दिया। पुलिस और मजिस्ट्रेट की जांच में सारा मामला फर्जी साबित हुआ। आरोपी के पास से एक फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। फर्जी आईएएस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फर्जी आईएएस कालीचरण, इसकी आईडी कार्ड पर भी यही नाम लिखा था और वास्तविक नाम भी कालीचरण ही है। आईडी में फर्जी आईएएस का पदनाम एडीएम लिखा है साथ ही यूपीएससी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया भी लिखा है। आरोपी ने यह कार्ड क्लोन कर फर्जी तरीके से बनाया था और खुद को उत्तरांचल कैडर का आईएएस बता रहा था।

यह व्यक्ति अपने एक मित्र की जमीन मैं लग रही आपत्ति को दूर कराने के लिए एसडीएम खुर्जा के पास आया था खुर्जा इशा प्रिया खुद आईएएस अधिकारी हैं उनसे जब इसकी वार्ता हुई तो उन्हें शक हो गया कि यह कोई फर्जी व्यक्ति है पूछताछ करने के दौरान ही उन्होंने पुलिस को बुला लिया और थाने भेज दिया खाने में सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने इनसे पूरी जानकारी और बाईट गोपाल सिंह सी ओ खुरजा।

फर्जी आईएएस की खबर पूरे जिले आग की तरह फैल गई जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी सकते में आ गए। उत्तरांचल कैडर के 2017 बैच के सभी आईएएस का नाम व पता खंगाला गया तो कालीचरण नाम के किसी व्यक्ति का आईएस होना नहीं पाया गया। इसके बाद आरोपी ने खुद ही सारी सच्चाई उगल दी।

पूछताछ के दौरान फर्जी आईएएस ने बताया कि वह इंप्रेशन मार रहा था और वर्तमान में वह गाजियाबाद में रहता है। वह मूलरूप से महोबा का रहने वाला है पिता का नाम सुंदर लाल वर्मा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget