एक्सप्लोरर

Chandauli Crime News: एंबुलेंस से तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे शराब, चार आरोपी गिरफ्तार

Chandauli: चंदौली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने शराब और बीयर की बोतलों से भरी एक एंबुलेंस पकड़ी है. पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

Chandauli Police News: चंदौली में मादक पदार्थों, अवैध रूप से शराब की बिक्री, तस्करी को रोकने के लिए एसपी के आदेश पर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत धीना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जनौली गांव के पास पुलिस ने शराब और बीयर से लदी एक एंबुलेंस को पकड़ा है. साथ ही पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि शराब और बीयर तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी.

गौरतलब है कि पुलिस ने जनौली गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था. पुलिस खासतौर पर चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी पुलिस ने संदिग्ध एंबुलेंस को रुकने का इशारा किया. एंबुलेंस चालक रुकने के बजाय उसे भगाने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. एंबुलेंस की चेकिंग करने पर पुलिस के होश उड़ गए.

चार तस्कर गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि मारुति वैन पकड़ी है जिस पर एंबुलेंस लिखा था. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस की तलाशी लेने पर 391 बोतल अंग्रेजी शराब और बीयर की 132 केन बरामद की गई. चार तस्करो में से एक के पास से अवैध असहला भी मिला है. उन्होंने बताया कि दो तस्कर चंदौली के और दो बिहार के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:

Manish Gupta Death Case: एक-एक लाख के इनामी इंस्पेक्टर और दारोगा गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

UP Election: यूपी में मुस्लिम समाज का नेता नहीं, आवाज दबा रही है सरकार- ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget