एक्सप्लोरर

Manish Gupta Death Case: एक-एक लाख के इनामी इंस्पेक्टर और दारोगा गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कानपुर के कारोबारी मनीष गु्प्ता की मौत के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर और दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था.

Manish Gupta Death Case: कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के लगभग दो हफ्ते बाद मुख्य आरोपी जगत नारायण सिंह और अक्षय मिक्षा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है. दोनों पर एक-एक लाख रुपये के इनाम था. दोनों आरोपियों को गोरखपुर की बांसगांव पुलिस ने रामगढ़ताल क्षेत्र के देवरिया बाईपास तिराहा से रविवार शाम गिरफ्तार किया. 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
दोनों आरोपियों को 14 दिन की एसआईटी की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रविवार शाम 5 बजे से लगातार 6 घंटे तक पूछताछ हुई. इसके बाद दोनों आरोपियों को देर रात लगभग साढ़े 11 बजे फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया गया. देर रात एक बजकर 10 मिनट पर 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तारी के लिए 14 टीमों को लगाया
मनीष गुप्ता की मौत के लगभग 13 दिन के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी कानपुर की टीम के अलावा गोरखपुर पुलिस की 14 टीमों को लगाया गया था. जगत नारायण मिश्रा थाना प्रभारी हुआ करता था. वहीं, अक्षय मिश्रा चौकी इंचार्ज था.

गौरतलब कि कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. मनीष गोरखपुर के एक होटल में अपने दोस्तों से मिलने आए थे. आरोप है कि देर रात कुछ पुलिसकर्मी घुसे और उन्होंने मनीष की जमकर पिटाई की. मनीष को इलाज के लिए निजी अस्‍पताल ले जाया गया. हालत बिगड़ने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:

UP Election: यूपी में मुस्लिम समाज का नेता नहीं, आवाज दबा रही है सरकार- ओवैसी

Lakhimpur Violence: राकेश टिकैत का तंज, बोले- काजू-बादाम खिलाकर नहीं होती आरोपियों से पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget