एक्सप्लोरर

मथुरा: दंपति ने थाने में खुद को लगई थी आग, अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में दंपति द्वारा थाना परिसर में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मथुरा, एजेंसी। मथुरा में दबंगों से परेशान मजदूर जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने बुधवार को पुलिस थाने में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली थी। अब इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भट्टा मजदूर के मकान पर कब्जा करने, उसे मारने-पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य आरोपी सत्यपाल को कल शाम ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

बतादें कि जोगेंद्र (40) और उसकी पत्नी चंद्रवती (35) के मकान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। दंपति ने पुलिस में इसकी शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान दंपति ने बुधवार की सुबह सुरीर कोतवाली परिसर में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली थी। आग से दोनों बुरी तरह जल गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे ने इस घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। वीडियोमें पति-पत्नी खुद पर केरोसिन डालते तथा आग लगाते दिखाई दे रहे हैं।

इस घटना जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, आगरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश और आगरा जोन के पुलिस उप महानिदेशक अजय आनन्द मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले दंपति को मथुरा के नयति मेडिसिटी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया।

इस बीच एसएसपी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सुरीर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सरोज तथा उप निरीक्षक दीपक नागर सहित तीन को निलम्बित कर उनके खिलाफ लापरवाही बरतने एवं पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में जांच भी बैठा दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया, ‘‘इस मामले में कल शाम सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद उसके एक सहयोगी मोहन श्याम को भी पकड़ लिया गया है। घटना के संबंध में यदि कोई अन्य भी जिम्मेदार होगा, तो उसके खिलाफ कार्यवाही अवश्य की जाएगी। फिलहाल, पीड़ित पति-पत्नी की हालत स्थिर है। सफदरजंग अस्पताल में चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक जलने के मामले में अक्सर पहले तो सुधार दिखाई देता है, किंतु देखभाल में लापरवाही बरतने पर स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगती। इसलिए दोनों की विशेष निगरानी की जा रही है। वैसे, अब शासन स्तर से भी उनके हालात पर निगाह रखी जा रही है।’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget