एक्सप्लोरर

UP: पीएनबी की महिला अधिकारी ने किया सुसाइड, IPS समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Suicide In Ayodhya: अयोध्या जिले में पीएनबी की महिला अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है. महिला अधिकारी ने सुसाइड नोट में आईपीएस समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है.

यूपी के अयोध्या (Ayodhya) जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक महिला अधिकारी ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी है. पीएनबी की महिला अधिकारी शनिवार को अपने कमरे में फंसे से लटकी पाई गईं. महिला अधिकारी द्वारा सुसाइड की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया.  घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट में महिला ने एक आईपीएस और पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, बैंक अधिकारी का नाम श्रद्धा गुप्ता (32) था. श्रद्धा गुप्ता ने 2015 में क्लर्क के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी, इसके बाद उन्होंने विभागीय परीक्षा पास की और उनकी पदोन्नति हुई. वर्तमान में वह डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थीं. श्रद्धा 2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा गुप्ता अविवाहित थीं और लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके से थीं और अपने परिवार से मिलने वहां जाती थीं. पुलिस ने बताया कि आज सुबह जब दूधवाला आया और उसने दरवाजा खटखटाया. अंदर से कोई जवाब नहीं पा कर उसने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने झांक कर अंदर देखा तो उसे फंदे से लटका पाया.

IPS, पुलिस अधिकारी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
श्रद्धा गुप्ता के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में उसने आईपीएस, पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. श्रद्धा गुप्ता ने सुसाइड नोट लिखा विवेक गुप्ता नाम के शख्स के साथ उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन उसके चरित्र पर आरोप लगाकर उसने शादी से इनकार कर दिया था. इसके अलावा श्रद्धा ने आईपीएस आशीष तिवारी और पुलिस अधिकारी अनिल रावत को भी अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है.

अखिलेश का हमला
इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ जिस प्रकार से अयोध्या में महिला पीएनबी कर्मचारी ने अपने सुसाइड नोट में पुलिसकर्मियों पर सीधे आरोप लगाए हैं, वह उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था की कड़वी सच्चाई है. यह बेहद गंभीर मुद्दा है कि इसमें एक आईपीएस अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है. इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए.’’

ये भी पढ़ें:

UP Political News: संजय सिंह ने गठबंधन से किया इनकार, बोले- बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी जनता

UP Election 2022: धर्मेंद्र प्रधान ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- फिर बनेगी भाजपा की सरकार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget