एक्सप्लोरर

Varanasi News: पीएम मोदी काशी से करेंगे 'मिशन-2024' का शंखनाद, 17 दिसंबर को है वाराणसी दौरा

Varanasi News: पीएम नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर की दोपहर बाद विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. सबसे पहले वे छोटा कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान जाएंगे. पीएम काशी तमिल संगमम-2 का शुभारंभ करेंगे.

PM Modi Varanasi Visit Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं. वे यहां से लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का शंखनाद करेंगे. प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान 43वीं बार वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नमो घाट फुलवरिया फोर लेन, गंगा पार सिक्स लेन सड़क, छह घाटों का मरम्मत एवं जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजनाओं सहित करीब दर्जनभर से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' देखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर की दोपहर बाद विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. सबसे पहले वे छोटा कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान जाएंगे. जहां शहरी क्षेत्र के लिए आयोजित 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' पर आधारित प्रदर्शनी देखने के बाद लाभार्थी वर्ग के साथ संवाद करेंगे. जिसके बाद प्रधानमंत्री अगले दिन बीएल डब्लू गेस्ट हाउस से सुबह हेलीकॉप्टर से उमरहां पहुंचेंगे. जहां पर दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर के रूप में स्थापित स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इसका लोकार्पण कर श्रद्धालुओं से संवाद कर सकते हैं. उद्घाटन व विहंगम योग संत समाज के 100वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित 25000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ होगा. इसमें विज्ञान देव महाराज के साथ मंदिर से जुड़े तीन लाख श्रद्धालु शामिल होंगे. 

काशी तमिल संगमम में करेंगे शिरकत 
प्रधानमंत्री काशी तमिल संगमम-2 का शुभारंभ 17 दिसंबर को करेंगे. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत यूपी और तमिलनाडु के कई कैबिनेट और राज्य मंत्री, केंद्रीय मंत्री विधायक और सांसद भी शामिल होंगे. काशी तमिल संगमम का उद्देश्य दक्षिण और उत्तर भारत के संबंधों को और मजबूती प्रदान करना है. काशी तमिल संगमम में बड़ी संख्या में दक्षिण के लोग आएंगे. इस कार्यक्रम के जरिए मोदी मोदी अपनी बात दक्षिण के लोगों तक पहुंचाएंगे. पिछले वर्ष दिसंबर में भी काशी तमिल संगमम का आयोजन किया गया था. पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की गलियों में भी भ्रमण कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Agra News: शादी के 7वें दिन ही नई नवेली दुल्हन की मौत, सामने आई हैरान करने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget