एक्सप्लोरर

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में भारी सुरक्षा बल तैनात, नये हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Visit Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10.45 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंच सकते हैं. हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी सीधे अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे.

PM Modi in Ayodhya: अयोध्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 दिसंबर के दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है और शहर को फूलों, भित्ति चित्रों और तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है. साथ ही शहर में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. अयोध्या के मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए तैयारियां पूरे जोरशोर से चल रही हैं और पिछले दो दिन से शहर में घने कोहरे के बावजूद सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

पीएम मोदी शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन और नये हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. वह हवाई अड्डे के पास एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सुबह करीब 10.45 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंच सकते हैं. हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह सीधे अयोध्या रेलवे स्टेशन जाएंगे और वहां पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. वह इसके बाद हवाई अड्डे पर लौटेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे तथा बाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.’’ 

उन्होंने बताया कि रैली करीब एक घंटे तक चलेगी जिसमें करीब डेढ़ लाख लोग भाग ले सकते हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री अयोध्या से रवाना हो जाएंगे. प्रशासन ने बृहस्पतिवार को हाल में पुनर्विकसित राम पथ के दोनों किनारों और हवाई अड्डे से रेलवे स्टेशन के रास्ते में पड़ने वाली अन्य सड़कों पर लकड़ी के अस्थायी अवरोधक लगाने का काम शुरू कर दिया था.

सूत्रों ने बताया कि मोदी हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन के बीच रोडशो भी करेंगे और अयोध्या की जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे. शहर में अनेक स्थानों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और ‘पवित्र नगरी अयोध्या में स्वागत है’ के संदेश हैं. राम पथ पर एक विशाल पोस्टर में संदेश लिखा है, ‘‘प्रभु राम की नगरी में आपका स्वागत है.’’ इसमें उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग और अयोध्या नगर निगम के नाम हैं. 

अयोध्या के मंडल आयुक्त ने कहा, ‘‘हम कल प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शहर को फूलों से सजाया जा रहा है. अनेक अस्पतालों और राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बिस्तर आरक्षित किए गए हैं और सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं.’’ दयाल ने कहा कि कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हुई है और इस वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बृहस्पतिवार को होने वाली अयोध्या यात्रा निरस्त कर दी गई थी.

दयाल के अनुसार हालांकि, वह शुक्रवार को अयोध्या पहुंच सकते हैं. वह प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर आज रात अयोध्या में ठहरेंगे. कल के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्थानीय सांसद और विधायक तथा पार्टी के कुछ पदाधिकारी शामिल होंगे.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी सांसद निरहुआ की अखिलेश यादव को चुनौती, जानें- किस सीट पर चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget