एक्सप्लोरर

वाराणसी दौरे से पहले चर्चा में है PM मोदी का 10 हाथ वाला पोस्टर, बताया युग पुरुष और शिव भक्त

PM Modi Unique Poster: वाराणसी पहुंच रहे पीएम मोदी का प्रमुख तौर पर दो जगह पर कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें रिंग रोड स्थित शंकर नेत्रालय और वाराणसी स्पोर्ट कांप्लेक्स में एक बड़ी जनसभा शामिल है.

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (20 अक्टूबर) को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इसको लेकर भाजपा पदाधिकारीयों ने उनके स्वागत को लेकर खास तैयारी की है. वहीं वाराणसी की सड़कों पर 10 हाथों वाले पीएम मोदी का बैनर लगाया गया है, इस पोस्टर में हर हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं दिखाई गई हैं, इस पोस्टर में लिखा युग पुरुष और शिव भक्त. यह पोस्टर बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन सोनकर ने लगाया है जो काशी में चर्चा का विषय बना हुआ है.

वाराणशी बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन सोनकर ने बताया कि पीएम मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं. उसी आगमन को लेकर हमारे बनारस जिले के कार्यकर्ता और जनता में एक नई ऊर्जा और उत्सुकता है. उसी उत्सुकता की कड़ी में तमाम जगहों पर पीएम मोदी का 10 हाथ वाला बैनर लगाकर उनकी योजनाओं को और उनकी क्षमताओं को प्रदर्शित किया है. बीजेपी युवा मोर्चा नेता अमन ने बताया कि पीएम मोदी एक युग पुरुष हैं जो कि 400-500 सालों में एक बार जन्म लेते हैं. 

बता दें कि पीएम मोदी के वाराणसी दौरे के लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने उनके स्वागत को लेकर खास तैयारी की है. उनके कार्यक्रम स्थल वाले मार्ग को पूरी तरह से पोस्टर बैनर और झंडों से भर दिया गया है. इसके अलावा कार्यक्रम स्थल की भव्य रूप में सजावट की गई है. वाराणसी जनपद में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत से जुड़े 500 से अधिक पोस्टर लगाए गए हैं. 

वहीं पीएम मोदी का एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक गाजे बाजे के साथ स्वागत करने की पूरी तैयारी है. उनके कार्यक्रम स्थल तक लोगों को पहुंचने के लिए भाजपा के पदाधिकारीयों  ने डोर टू डोर संपर्क कर निमंत्रण पत्र भी बांटा है. वाराणसी दौरे पीएम मोदी काशी सहित पूर्वांचल को 6600 करोड़ रुपये के परियोजनाओं की सौगात देंगे. 

ढोल-नगाड़े के साथ होगा पीएम मोदी का स्वागत

वाराणसी पहुंच रहे पीएम मोदी का प्रमुख तौर पर दो जगह पर कार्यक्रम निर्धारित है जिसमें रिंग रोड स्थित शंकर नेत्रालय, इसके अलावा वाराणसी स्पोर्ट कांप्लेक्स में भी एक बड़ी जनसभा को भी उनके द्वारा संबोधित किया जाएगा. पीएम मोदी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी सीधा रिंग रोड स्थित शंकर नेत्रालय पहुंचेंगे, जहां रास्ते में उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है. ढोल नगाड़े बजने की तैयारी और सैकड़ों पोस्टर से रूट पटा दिखाई दे रहा है. 

बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान 

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी ने पीएम मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए 18, 19 और 20 अक्टूबर को तीन दिवसीय विशेष तौर पर स्वच्छता अभियान जनपद में चलाया है. इसको लेकर जनपद के चौराहे, महापुरुषों की प्रतिमाओं, स्मारक और अलग-अलग धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही है. इस कार्यक्रम में बीजेपी के विधायक, मंत्री और स्थानीय पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं.

मुरादाबाद में महिला कांस्टेबल का शव बरामद, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget