एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में महिला कांस्टेबल का शव बरामद, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Moradabad Crime News: बीते दिनों मुरादाबाद में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी, अब इसको लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

Moradabad News Today:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीते दो दिन पहले एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी, जिसकी पुलिस ने शिनाख्त की है. मुरादाबाद पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले कटघर थाना इलाके के देवापुर में राम गंगा नदी के किनारे झाड़ियों में सिर कटी महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान बिजनौर निवासी रिंकी के रूप में हुई है.

मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा किया रिंकी पुलिस विभाग में थीं और अभी वह रामपुर के महिला थाने में सिपाही के पद पर तैनात थी. रिंकी करीब 15 दिन से गायब थी, उसके मायके वालों ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में रिंकी के पति सोनू कुमार पर बेटी की हत्या कर लाश छुपा देना का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था. 

पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा
मुरादाबाद पुलिस ने अज्ञात महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जांच में जुटी थी. जांच के दौरान महिला की शिनाख्त होने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया. उसी दिन महिला के शव से कुछ दूरी पर एक बच्चे का भी शव नदी के किनारे पर पड़ा मिला था, लेकिन उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है. 

पुलिस ने क्या कहा?
मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि राम गंगा नदी किनारे 2 दिन पहले जिस महिला का शव मिला था, उस शव की शिनाख्त हो गयी है. एसपी सिटी ने बताया कि महिला का नाम रिंकी था, वह रामपुर के महिला थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी. जबकि उसका पति सोनू कुमार रामपुर में ही स्पेशल ब्रांच (इंटेलिजेंस यूनिट) में तैनात है. 

एसपी सिटी ने बताया कि रिंकी और सोनू कुमार दोनों ही बिजनौर जिले के रहने वाले हैं, दोनों की पोस्टिंग रामपुर में ही थी. बेटी के गायब होने के बाद उसके मायके वालों ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में उसके कांस्टेबल पति सोनू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. 

'पुलिस ने पति को हिरासत में लिया'
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे दस्तावेज रामपुर सिविल लाइंस पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया हैं. वहां पहले से इस मामले में केस दर्ज है. इसलिए इस केस की विवेचना अब रामपुर पुलिस करेगी. महिला कांस्टेबल की हत्या के आरोप में उसके कांस्टेबल पति सोनू कुमार को रामपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है और उस से पूछताछ की जा रही है.

मुरादाबाद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 45 लाख की अफीम के साथ अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget