एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी का प्रस्तावक बनने पर संजय सोनकर ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक बने संजय सोनकर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए संगठन को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास में भरोसा करती है.

PM Narendra Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त पर वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी के प्रस्तावकों को खास रणनीति के तहत चयन किया गया है. इनमें चार प्रस्तावकों के नाम तय किए गए हैं. जिनमें जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है. इन चार प्रस्तावकों में एक नाम संजय सोनकर का है. संजय सोनकर ने ख़ुद को प्रस्तावक चुने जाने के लिए पार्टी का धन्यवाद दिया है. 

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक बने संजय सोनकर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि, हमारे संगठन ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्तावक बनने का अवसर दिया, ये सौभाग्य की बात है. हम दिल की गहराइयों से पीएम का धन्यवाद करना चाहेंगे. उन्होंने बताया कि वो क़रीब 14 सालों से छात्र संघ की राजनीति और भाजपा से जुड़े हुए हैं. बीजेपी सबका साथ और सबका विश्वास के नारे के साथ चलती है. 

पीएम मोदी के प्रस्तावक ने कहा धन्यवाद
संजय सोनकर ने कहा, "एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में मुझे जो भी काम मिला मैं उसे करता चला गया. एक कार्यकर्ता के तौर पर इतना बड़ा सम्मान अगर संगठन मुझे देता है तो मैं उसके लिए संगठन को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ. हमारे प्रधानमंत्री जी कहते हैं सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के साथ पार्टी चलती है. उसी पर मैं विश्वास भी रखता हूँ और उसी के रूप में मुझे यहाँ प्रस्तावक के रूप में चयनित किया गया है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावकों के तौर पर चार नामों को चयनित किया गया है, जिसमें ब्राह्मण, ओबीसी और दलित जातियों का ध्यान रखा गया है. इनमें पहला नाम पंडित गणेश्वर शास्त्री हैं जो ब्राह्मण समुदाय से हैं और ज्योतिष विद्या के जानकार हैं. अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त इन्होंने ही निकाला था.. 

इनके अलावा दो नाम बैजनाथ पटेल और लालचंद कुशवाह हैं. ये दोनों OBC समाज से हैं और संगठन के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं. चौथा नाम संजय सोनकर का है जो दलित समाज से आते हैं और वाराणसी जिला महामंत्री हैं. 

पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, आरोपी आसिफ राणा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget