एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में पीएम मोदी के दौरे से पहले CM योगी ने संभाली कमान, समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

Yogi Adityanath in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा में डेढ़ से 2 लाख लोगों के आने की संभावना है. उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाल ली है. आज उन्होंने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को अवधपुरी में प्रधानमंत्री का नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा. दौरे पर आए प्रधानमंत्री धर्मनगरी अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देंगे. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत के लिए विशिष्ट आमंत्रित लोग आयेंगे.

30 दिसंबर को पीएम मोदी का अयोध्या दौरा

अयोध्या एयरपोर्ट पर 100 प्लेन उतरने की संभावना है. अयोध्या नगर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का मुख्यमंत्री योगी निर्देश दिया. कहा कि अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जाए. डिजिटल टूरिस्ट मैप तैयार होने से श्रद्धालुओं-पर्यटकों को लाभ होगा. समीक्षा बैठक में अयोध्या की सुरक्षा को अभेद्य और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथियों, श्रद्धालुओं के साथ सरकारी और पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आदर्श होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री का अयोध्या आगमन होना है. भारत सरकार के सहयोग से स्थानीय प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ले. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धर्मनगरी अयोध्या को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सजाया जाए. स्थानीय मठ-मंदिरों में भजन सरिता का प्रवाह हो. राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, धर्म पथ और अयोध्या एयरपोर्ट को बाईपास से जोड़ने वाले मार्ग का काम जल्दी पूरा कराया जाए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली कमान

श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए सड़क किनारे फुटपाथ छोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं. उन्होंने अयोध्या आगमन पर पीएम मोदी का अभिनंदन फूलों से करने को कहा. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से नयाघाट के मार्ग को आकर्षक फूलों से सजाया जाए. राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ गोरखपुर में अयोध्या बाईपास की रेलिंग रंगों से पेंट होनी चाहिए. बीच में आकर्षक फूल और गमले रखे जाने चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि अयोध्या में 30 हजार करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाएं गतिमान हैं. प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित गुणवत्ता भी चेक की जाए. हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा. पूरा नगर साफ-स्वच्छ होना चाहिए. प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम और जनसभा को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पुख्ता होनी चाहिए. सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था पर सभी विभाग आपस में समन्वय करते हुये तैयारियां पूरी करें. सभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो.

तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए दिशानिर्देश

पार्किंग के पास पर्याप्त जन सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए. प्रधानमंत्री की सभा में डेढ़ से 2 लाख लोगों के आने की संभावना है. अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और सभा में आने वाले नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या का एक डिजिटल टूरिस्ट मैप बना जाए. डिजिटल टूरिस्ट मैप में अयोध्या के प्रमुख स्थलों, सुविधाओं की जानकारी भारतीय और संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में हों.

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में वृद्वि को देखते हुए अभी से सभी व्यवस्था करें. विभिन्न पार्किंग स्थलों से श्रद्वालुओं को अयोध्या भ्रमण के लिए इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, आरपीएफ, पुलिस और रेलवे विभाग आपसी समन्वय के साथ मजबूत करें. परिवहन विभाग पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन सुनिश्चित कराए. अयोध्या रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के रास्तों पर गड्ढों को भरा जाए. एनएचएआई बाईपास मार्ग के डिवाइडर पर सजावटको बेहतर ढंग से  की जाए.

यात्रियों के ठहराने की व्यवस्था से अलग धर्मशाला एवं होटल में निर्धारित दर पर सुविधा उपलब्ध कराई जाए. 22 जनवरी को अयोध्या निमंत्रण पत्र प्राप्त या सरकारी ड्यूटी में तैनात लोग आ सकेंगे. हमारी जिम्मेदारी सभी की सुरक्षा के साथ-साथ स्वागत की भी है. इसलिए सरकारी एवं पुलिस कर्मचारियों का व्यवहार आदर्श होना चाहिए. पुलिस बल में जोन वाइज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाए. एसटीएफ और एटीएस फोर्स की भी संख्या को बढ़ाते हुए कैम्पिंग की जाए.

UP News: लखनऊ में बनने जा रहा है सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, 32.63 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget