एक्सप्लोरर

पीएम मोदी प्रयागराज में लगाएंगे दिव्यांगों और बुजुर्गों का कुंभ, 27 हजार उपकरण बांटने का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिव्यांगों और बुजुर्गों के कुंभ में शामिल होने के लिए पीएम मोदी 29 फरवरी प्रयागराज पहुंचेंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर वह प्रयागराज के 27 हजार दिव्यांगों व बुजुर्गों को उपकरण बांटेंगे।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। संगम नगरी प्रयागराज में 29 फरवरी को दिव्यांगों व बुजुर्गों का अनूठा कुंभ लगने जा रहा है। इस अनूठे कुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर वह प्रयागराज के 27 हजार दिव्यांगों व बुजुर्गों को उपकरण बांटेंगे। इस कुंभ में एक साथ इतने लोगों को सहायता उपकरण बांटे जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेगा।

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम संगम के ठीक नजदीक उसी परेड ग्राउंड पर होगा, जहां कुंभ का मेला लगता है। इस कार्यक्रम में 80 हजार से ज्यादा लोगों के लिए कुर्सियां लगाई हैं। कार्यक्रम को लेकर जर्मन हैंगर तकनीक के पांच बड़े पंडाल बनाए गए हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ ही यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी प्रयागराज में लगाएंगे दिव्यांगों और बुजुर्गों का कुंभ, 27 हजार उपकरण बांटने का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

दिव्यांगों और बुजुर्गों के कुंभ में शामिल होने के लिए पीएम मोदी 29 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां गवर्नर, सीएम और डिप्टी सीएम उनकी आगवानी करेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड के पीछे बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वह करीब दो घंटे तक रहेंगे। चुनिंदा दिव्यांगों व बुजुर्गों को वह खुद अपने हाथों से उपकरण देंगे। इसके अलावा करीब 300 दिव्यांगों से वह कुछ देर बातचीत करेंगे और साथ ही उनके संग ग्रुप फोटोग्राफ्स भी खिंचाएंगे।

पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी के साथ 10 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है। मंच और आसपास की जगह की निगहबानी एसपीजी सीधे तौर पर कर रही है। पीएम मोदी इस मौके पर लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में सरकारी अमला दिन रात जुटा हुआ है।

पीएम मोदी प्रयागराज में लगाएंगे दिव्यांगों और बुजुर्गों का कुंभ, 27 हजार उपकरण बांटने का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

चीफ वार्डन अनिल कुमार की अगुवाई में सिविल डिफेंस के 800सौ कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। दुनिया में किसी भी जगह दिव्यांगों व बुजुर्गों को इतनी संख्या में पहले कभी उपकरण नहीं बांटे गए। इस आयोजन को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिलनी तय है। बीजेपी कार्यकर्ता भी इस आयोजन को लेकर खासे उत्साहित हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
बस्ती: 'मुझे मेरी बहू से बचा लो...', परेशान ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार, लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
बस्ती: 'मुझे मेरी बहू से बचा लो...', परेशान ससुर ने पुलिस से लगाई गुहार, लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
हापुड़ में जयंत चौधरी की पार्टी को बड़ा झटका, 38 पदाधिकारियों ने एक साथ किया इस्तीफे का ऐलान
हापुड़ में जयंत चौधरी की पार्टी को बड़ा झटका, 38 पदाधिकारियों ने एक साथ किया इस्तीफे का ऐलान
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget